प्रेस नोट थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर दिनांक 11.04.2024
01 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस व चोरी के मोटरसाइकिल के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जाने रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक पिपराईच के नेतृत्व में उ0नि0 चन्दन कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 258/2024 धारा 379 भादवि से संबंधित अभियुक्त दिशान्त भारती पुत्र जितेन्द्र भारती निवासी ग्राम जंगल धूषण टोला हसनगंज थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर को चोरी का मोटरसाइकिल व 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
दिशान्त भारती पुत्र जितेन्द्र भारती निवासी ग्राम जंगल धूषण टोला हसनगंज थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 258/2024 धारा 379, 411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 चन्दन कुमार सिंह थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 विकास कुमार सिंह थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 राजकुमार थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
4. का0 प्रवीण यादव थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
5. का0 संदीप यादव थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर




