गोरखपुर प्रेस क्लब पहुंचे सैथवार महासभा के सदस्य अपने समाज को टिकट देने के लिए विभिन्न पार्टियों से की मांग
सैथवार मल्ल महासभा के अगुआई मे आज गोरखपुर प्रेस क्लब मे इस समाजिक संगठन के अध्यक्ष गंगा सिंह सैथवार के अगुआई मे प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया जिसमे सभी पार्टीओ को कटघरे मे खड़ा करते हुए गंगा सिंह ने कहा की गोरखपुर मंडल सहित 8 लोकसभा चुनाव क्षेत्र मे सर्वाधिक संख्या मे सैथवार मल्ल समाज के वोटर्स मौजूद है। इसके बावजूद किसी भी पार्टी ने इन 8 लोकसभा क्षेत्र मे हमारे समाज के किसी नेता को टिकट नही दिया ।
आप पढना शुरु कर चुके भारत की लगाम पोर्टल न्युज अन्य खबरो के लिए यहा क्लिक कीजिए
उन्होने बार बार यही मांग किया की हमारे संगठन या समाज का किसी भी पार्टी से कोई बैर नही है। हम लोग चाहते है की सभी पार्टीआ हमारे समाज के लोगो को इन 8 लोकसभा क्षेत्रो मे एक-एक टिकट अवश्य दे । खासकर भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा की BJP ने इन सभी सिटो पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है केवल देवरिया लोकसभा को छोड़कर अतः हम भारतीय जनता पार्टी से मांग करते है । की देवरिया मे हमारे समाज के किसी नेता को टिकट दे, अन्यथा हमारा समाज भाजपा से धीरे-धिरे दुर हो जाएगा, जिसका खामियाजा इस चुनाव मे और दूरगामी भविष्य मे भी भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पड़ेगा।

आगे उन्होंने कहा की पिछले महीने 11 फरवरी को सैथवार मल्ल महासभा के बैनर तले चंपा देवी पार्क गोरखपुर मे दावेदारी रैली निकाली गई थी जिसमे 1 लाख से उपर लोगो ने हिस्सा लिया था । इस रैली की सुचना सभी पार्टीओ को मिली थी फिर भी सभी पार्टीआ सूची पर सूची जारी कर रही है और हमारे समाज के किसी नेता का नाम नही आ रहा है ।
निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर दिजीए अन्य खबरो की सुचना सबसे पहले पाने के लिए
यही संख्या पर बात करते हुए उन्होंने कहा की गोरखपुर मंडल मे हमारी संख्या 20 लाख के तकरीबन है, और हम हर लोकसभा मे किसी को भी हराने जिताने के निर्णायक भुमिका मे है ।
PRINC VIDYARTHI




