1- निर्माण धीन घर के पिलर पर गिरी छोटी बच्ची
गोरखपुर गीडा क्षेत्र में बुधवार को तीन साल की एक बच्ची खेलते समय निर्माणाधीन मकान के अर्द्धनिर्मित पिलर पर गिर गई, जिससे उसके पेट में सरिया धंस गया। सरिया के साथ आंतें पेट से बाहर आ गईं।
घरवालों ने बच्ची को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गीडा क्षेत्र में रहने वाले सुशील की तीन साल की बेटी आयुषी बुधवार को निर्माणाधीन मकान की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान अर्धनिर्मित पिलर पर गिर गई। पिलर से निकला सरिया उसकी पीठ के बगल से आरपार हो गया। सरिया के साथ पेट की आंतें भी बाहर निकल गईं।
2- कुडा फेकने को लेकर चला लाठी फरसा, केस दर्ज
चौरीचौरा क्षेत्र के बरईपार निवासी रामदेव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कूड़ा फेंकने के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष ने लाठी व फरसे से हमला कर दिया। उनका कहना है कि घर के सामने कमलावती पत्नी रविंद्र कुमार कचरा रख रही थी। जब उसे कूड़ा रखने से मना किया तो कमलावती देवी गाली गलौज करते हुए अपने घर गई। वहां अपने परिवार की राजदेव पुत्र रामबली व रविन्द्र पुत्र राजदेव से जाकर बताई। वे लोग उग्र हो गए और गाली देते हुए अपने हाथ में फरसा व लाठी-डंडा लेकर निकले। दरवाजे पर चढ़कर एक फरसा से वार कर दिए।
आप पढ़ रहे है bharat ki lagam news: नीचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow किजिए
3- नशेडी देवर ने किया भाभी पर चाकू से हमला
गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो में गुरुवार की सुबह एक नशेड़ी देवर ने पुरानी रंजिश में अपनी भाभी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो टोला झझवा निवासी रिंकी चौहान पत्नी सोनू चौहान गुरुवार की सुबह घर पर मौजूद थी। बताया जा रहा है कि उसका देवर हिमांशु नशे का आदी है। आरोप है कि घरेलू विवाद को लेकर सुबह 11 बजे हिमांशु अपनी भाभी के पीठ में चाकू मारकर घायल कर दिया। परिवारीजनों ने महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
4- पड़ोसी ने मा बेटे को पिटा, झोपड़ी मे लगाई आग
खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद उर्फ सेमरी टोला मड़हला निवासी अनीता देवी पत्नी राजन निषाद को उनके पड़ोसी ने बुधवार को मोबाइल की बात को लेकर पीट दिया। मां की पिटाई में बीच-बचाव करने गए बेटे को भी पीटने लगे। महिला का आरोप हैं कि गुरुवार की भोर में करीब पांच बजे उसकी झोपड़ी में आग लगा दी गई। आग से कपड़ा, खाद्यान्न सहित अन्य सामग्री जल कर नष्ट हो गया। किसी तरह अनीता देवी ने बच्चों के साथ बाहर भागकर जान बचाई। सिक्टौर चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
5- चिलुआताल से बरामद हुआ, लापता व्यक्ति का शव
चिलुआताल थाना क्षेत्र के महेसरा स्थित रेलवे पुल के पूरब बंधे के पास ताल में उतराता शव देख मछली मार रहे महुआरों ने इसकी सूचना गुरु गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय के गार्ड को दी। गार्ड की सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान बालापार निवासी जाहिद अली (50) के रूप में हुई। जाहिद अली के पुत्र इरसाद अली ने बताया कि मेरे पिता 13 दिन पूर्व दिन के करीब तीन बजे घर से निकले थे।
6- धूल उड़ने को लेकर युवक से मारपीट कर लूटी चेन और नगदी
खजनी तहसील क्षेत्र के गांव समीप बन रहे सिक्सलेन के किनारे से आ रहे दो बाईक सवार को पीछे से आ रहे बाईक सवार धूल उड़ने को लेकर मार पीट किये तथा नगदी सहित चेन लूट कर भाग निकले।
प्राप्त समाचार के अनुसार संतोष निषाद पुत्र मुन्नर निषाद तथा उनके साथी उमेश निषाद पुत्र दयाशंकर ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि आज दोपहर सिक्सलेन के किनारे से हम दोनों लोग बाईक से गोरखपुर पानी मोटर खरीदने जा रहे थे ददौरा गांव के समीप सिक्स लेन पर मिट्टी उडने को लेकर पिछे से आ रहे दो पहिया सवार लोगो ने अचानक चलती गाडी पर धक्का देकर गिरा दिये और मारना पिटना शुरू कर दिये तथा कपड़ा फाड दिये हेलमेट तोड़ दिये । पास में रखा मोटर खरीदने का पैसा 20,700 रुपये तथा गले से चैन छिन कर धमकी देते हुए भाग निकले। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है
7- सुर्य नमस्कार कर रहे अधेड को पिकप ने मारी टक्कर
गोला थाना क्षेत्र के गोला कौड़ीराम रोड़ स्थिति भरसी मोड़ पर सड़क से कुछ दुर आगे पटरी पर सूर्य नमस्कार कर रहे भरसी निवासी शम्भू नाथ मिश्र (75 ) सुबह करीब 8 बजे मार्निग वाक पर निकले थे। डड़वापार चौराहा स्थित भरसी मोड़ पर सड़क की पटरी पर सूर्य नमस्कार कर रहे थे कि कौड़ीराम की तरफ से आ रही सब्जी लदी पिकअप जिसे एक नाबालिग चला रहा था। अनियंत्रित होकर रौंदते हुए चली गई। दाहिना पैर बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया है। घायल को परिजन गोरखपुर इलाज के लिए ले गये। पुलिस पिकप को थाने मे ले गई! नाबालिग नशे मे भी पाया गया
8- 32,459 नये युवा वोटर्स पहली बार करेगे वोटिंग
इनमें सबसे अधिक सिटी एरिया में जबकि सबसे कम सहजनवां एरिया में हैं. ये ऐसे वोटर हैं, जो पहली बार अपना नेता चुनेंगे. पहली बार वोटर बनने वालों का कहना है कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में शामिल होने का अवसर मिल रहा है, वे हर हाल में वोट करेंगे.
साथ ही 18 से 35 वर्र्ष के करीब 16 लाख वोटर हैं. इसमें सर्वाधिक 20 से 29 आयु वर्ग के यंगस्टर हैं.
आंकड़ों पर नजर दौड़ाए तो यंगस्टर वोटर ही प्रत्याशी की जीत व हार तय करेंगे. ऐसे में सभी दलों के प्रत्याशी इस वर्ग के वोटर्स पर निगाह जमाएंगे. यह वर्ग बीते पांच साल के पक्ष-विपक्ष के कामकाज और देश व खुद के भविष्य को देखते हुए वोट करता है. वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद से यंगस्टर वोटर्स का झुकाव राजनीति की ओर काफी बढ़ा है. हर विधानसभा में भी यंगस्टर वोटर्स की अच्छी आबादी है. वे वोटर खुद तो वोट डालते ही हैं. अन्य लोगो को भी वोट के लिए प्रेरित करते हैं. वर्ष 2000 और 2001 में पैदा हुए लोग पहली बार इस लोक सभा चुनाव में वोट डालेंगे. ऐसे वोटर्स की संख्या में जिले में काफी है जो पहली बार अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे.
विधानसभा में यंगस्टर वोटर्स की स्थिति
विधानसभा 18-19 20-29 30-35
कैंपियरगंज 4315 68043 111201
पिपराइच 4383 70518 114915
गोरखपुर शहर 5694 66627 126678
गोरखपुर ग्रामीण 4042 66729 122343
सहजनवां 4253 72559 98974
खजनी 3450 63495 109985
चौरीचौरा 3013 62646 97756
बांसगांव 3880 62025 106997
चिल्लूपार 4604 67778 119132
लोकसभा चुनाव में युवा और महिला वोटर्स में इस बार उत्साह ज्यादा है. यही वजह है कि इस बार की लोकसभा चुनाव में इनकी संख्या ज्यादा है.
कृष्णा करुणेश, जिला निर्वाचन अधिकारी-डीएम
9- चैथी बार के लोक सभा प्रत्याशी सदल प्रसाद क्या इस बार दुसरे नम्बर से पहले नम्बर पर आ पायेंगे
बांसगांव में लोकसभा के लिए पहला चुनाव 1957 में हुआ. जहां कांग्रेस के महादेव प्रसाद को जीत मिली. इसके बाद कांग्रेस के दिग्गज महावीर प्रसाद ने जीत हासिल की. इमरजेंसी के बाद भारतीय लोकदल के विशारद फिरंगी प्रसाद विजयी रहे. बांसगांव में पहली बार भाजपा को जीत राम लहर के दौरान मिली. जब भाजपा के राजनारायण पासी ने जीत हासिल की. इस लोकसभा सीट पर प्रमुख चेहरे और केन्द्र सरकार में मंत्री रहे महावीर प्रसाद ने 04 में वापसी की. लेकिन वर्ष 09 में भाजपा ने वापसी की. लगातार तीन जीत से कमलेश पासवान यहां हैट्रिक लगा चुके हैं ! इस सिट से सदल काे वर्ष 2014 की तुलना में 14.55 प्रतिशत वोट ज्यादा मिले थे। अब सदल कांग्रेस में हैं और गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में सपा व कई अन्य दलों का समर्थन मिला है। बांसगांव में बसपा ने अभी अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है लेकिन कहा जा रहा है कि पुराने बसपाई सदल प्रसाद अपनी छवि से बसपा के कैडर वोट को हासिल करने में सफल होंगे।
यूं तो कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद चौथी बार बांसगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे लेकिन इस बार उनकी पार्टी बदली हुई है। वर्ष 2004, वर्ष 2014 और वर्ष 2019 के चुनाव में वह दूसरे स्थान पर रहे थे। वर्ष 2004 के चुनाव में बसपा के टिकट पर सदल प्रसाद पहली बार लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए उतरे थे।
10- गोरखपुर में अभिनेता बनाम अभिनेत्री ? कौन हैं काजल निषाद जिन्हें सपा ने दिया टिकट
गोरखपुर से वर्तमान में अभिनेता रवि किशन बीजेपी की तरफ से सांसद हैं. वहीं अब समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर से काजल निषाद को उम्मीदवार बनाया है जो कि खुद भी अभिनेत्री हैं ! काजल निषाद साल 2021 में समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं थी. जिसके बाद अखिलेश यादव ने उन्हें 2022 विधानसभा चुनाव में टिकट दिया ! इससे पहले समाजवादी पार्टी काजल निषाद को गोरखपुर से सपा का मेयर का भी उम्मीदवार बना चुकी है !
PRINC VIDYARTHI
टॉप 10 news , #toptennews #gorakhpur #gorakhpurnews #bharatkilagam #bklnews #gorakhpurtoptennews #news







