1- साढे तीन लाख एडवांस लेकर नहीं बेची जमीन, केस दर्ज
जैतपुर: गीडा थाना क्षेत्र के खानिमपुर में भूमि दिखाकर जालसाजों ने महिला से साढ़े तीन लाख रुपये का एडवांस ले लिया। बाद में उसी भूमि का बैनामा दूसरे के नाम से कर दिया ! गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर निवासी महेंद्र गुप्ता की पत्नी कंचन गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनको एक जमीन की आवश्यकता थी। गीडा थाना क्षेत्र खानिमपुर निवासी कुछ लोगों से मुलाकात हुई, जिन्होंने खानिमपुर में जमीन दिखाई। वह जमीन पसंद आने पर सौदा तय हुआ। जमीन लेने के लिए जून 2021 में जमीन मालिक सहित अन्य दो लोगों के बैंक खातों में उन्होंने साढ़े तीन लाख रुपये भेज दिए। बाद में एडवांस रकम लेने वाले लोगों ने जमीन का बैनामा करने से इंकार कर दिया। उन लोगों ने किसी और को जमीन बेच दी।
2- एक दोस्त डूब रहा था, दो दोस्त बचाने गए, तीनों की मौत
सहजनवा इलाके के तीन दोस्तों की राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई. की दोपहर में तीनों एक साथ नदी में नहाने गए थे. एक दोस्त के डूबने पर बाकी दोनों बचाने गए और वह भी डूब गए ! करीब दो घंटे तक तलाश करने के बाद गोताखोरों की मदद से तीनों का शव चिलुआताल पुलिस ने बरामद कर लिया है. मृतकों की पहचान आर्यन शर्मा, दिव्यांशु सिंह और शिवम पासवान के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है !
3- गोरखपुर में सर्द-गर्म मौसम ने बढ़ाई दिक्कतें दस्त-उल्टी, बुखार एक साथ
जिला अस्पताल व बीआरडी मेडिकल कालेज के मेडिसिन ओपीडी में दस्त-उल्टी व बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार सर्द-गर्म मौसम की वजह से यह समस्या आ रही है। सुबह-शाम ठंड व दिन में गर्मी की वजह से उल्टी-दस्त व बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग में लगभग 30 प्रतिशत रोगी प्रतिदिन उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत लेकर आ रहे हैं। इनमें से पांच से सात प्रतिशत को भर्ती करना पड़ रहा है। राहत की बात यह है कि एक-दो दिन में ही ये ठीक होकर घर जा रहे हैं।
4- शास्त्री चौक पर इंस्टॉल हुआ एयर प्यूरीफायर
वायु प्रदूषण की रोकथाम, प्रबंधन एवं नियंत्रण के लिए संचालित राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के अंतर्गत गोरखपुर महानगर में ‘वायुवन एयर प्यूरीफायर की बड़ी यूनिट बुधवार को शास्त्री चौक पर इंस्टॉल की गई। बिजली से चलने वाले इस यूनिट को नगर निगम के भवन की चाहरदीवार के साथ इंस्टॉल किया गया है। इसके पूर्व मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की छत और निगम के नवीन भवन परिसर में इंस्टॉल किया गया था।
5- पिता फरमा रहा था इश्क, बेटे ने बुला ली पुलिस
गोला बाजार: गोला थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर एक पिता को उसके बेटे ने महिला संग इश्क फरमाते हुए पकड़ लिया। गुस्से में तमतमाए बेटे ने पुलिस बुला ली। पुलिस आरोपी पिता और उसके साथ मौजूद महिला को पकड़कर थाने ले गई। हालांकि बाद में मामले में समझौता हो गया। लेकिन देर रात तक चौराहे पर इसकी चर्चा बनी रही। घटना मंगलवार की है।
गोला इलाके के एक चौराहे पर एक व्यक्ति झोलाछाप डॉक्टर है। उसकी जान पहचान ब्यूटीपार्लर चलाने वाली एक महिला से है। मंगलवार को वह अपनी क्लीनिक पर ही महिला के साथ मौजूद था। तभी उसका बेटा कहीं से घूमते हुए आ गया। उसने पिता की हरकत देख ली। पहले तो उसे भरोसा नहीं हुआ।
इसकी जानकारी पाकर उसकी मां आ गई। हंगामा शुरू हो गया। लोगों की भीड़ जमा होने पर पुलिस पहुंची। आरोपी पिता को पकड़कर बेटे ने पुलिस को सौंप दिया। बाद में समझौता करके सभी घर चले गए। बुधवार को भी इस घटना को लेकर कौतूहल बना रहा।
6- चोरी के समान के साथ 5 गिरफ्तार केस दर्ज
बेलीपार पुलिस ने चोरी के आरोप में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 36 एचडीपीई और एक बंडल पाइप तथा घटना में प्रयोग की गई ट्रैक्टर-ट्राली और एक बाइक बरामद हुई है। बेलीपार क्षेत्र में गश्त पर निकले एसओ कुंवर गौरव सिंह, एसआई अनीश कुमार सिंह ने जांच के दौरान कुछ संदिग्धों को पकड़ा। उनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान सहजनवा थाना क्षेत्र के चड़राव निवासी सुनील सिंह और मुस्ताक अली, पिपरा के दिनेश यादव, तेनुआभारी गांव के वशिष्ठ निषाद और संतकबीर नगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के डोडा निवासी आकाश यादव के रूप में हुई। पूछताछ में पांचों ने चोरी की बात कबूल कर ली। उनके खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
7- MY फैक्टर से जीतेंगे सभी 80 सिटे, रवि किशन का क्या है इशारा
MY फैक्टर को पारंपरिक तौर पर गैर-भाजपा मतदाता माना जाता है। अब गोरखपुर से भाजपा सांसद और भोजपुरी स्टार रविकिशन ने कहा है कि MY फैक्टर से यूपी की सभी 80 सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी। इस एमवाई फैक्टर का मतलब भी रविकिशन ने समझाया है। रविकिशन को भाजपा ने एक बार फिर सीएम योगी की सिटी गोरखपुर से टिकट दिया है।
महादेव का गोरखपुर फिल्म शुक्रवार को होगा रिलीज होगा, होटल क्लार्क में प्रेस वार्ता के दौरान रवि किशन ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोग मुझसे MY फैक्टर के बारे में कहते हैं कि वे भाजपा को वोट नहीं देंगे। देश में एक बहुत प्रमुख एमवाई फैक्टर है, जिसके बारे में आप नहीं जानते हैं। वह है मोदी-योगी फैक्टर। यह एमवाई फैक्टर यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत सुनिश्चित करेगा।
8- जुलूस के दौरान लाठी डंडा व राड से हमला।
पिपराइच: उपनगर क्षेत्र के ग्राम मुड़ेरी गढ़वा में समुदाय विशेष के कुछ लोगों द्वारा उपद्रव के नीयत से होली जुलूस में पहुंच कर राजन यादव ,प्रेम यादव पर राड से हमला बोल दिया। इस दौरान कार्यवाही की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीण सड़क के बीच धरने पर बैठ गये।मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।और आरोपियों पर कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर में मुड़ेरी गढ़वा गांव में होली जुलूस निकाला जा रहा था।जूलूस में शामिल लोग नाचते गा जा रहे थे।इस दौरान रेहान , उसके पिता और कुछ अन्य लोग हमालवर हो गये।जिसमें राजन यादव व प्रेम यादव को लाठी डंडे व राड से मारकर घायल कर दिये ।
9- लोकसभा कुशीनगर के गठबंधन प्रत्याशी का नाम लगभग तय
अजय प्रताप सिंह पिंटू सिंह सैथवार को लोकसभा क्षेत्र 65 कुशीनगर गठबंधन प्रत्याशी घोषित सुत्र:
10- बांसगांव लोकसभा के गठबंधन प्रत्याशी सदल प्रसाद क्षेत्र मे सक्रिय
india एलायंस के कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद कुछ सप्ताह पहले कांग्रेस मे शामिल होकर बांसगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान की मुश्किलें बढा दिया है ! और सदल प्रसाद बीते 25 तारीख़ को सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात करके समर्थन भी प्राप्त कर चुके है ! सदल प्रसाद किसी भी पार्टी मे रहे BSP के वोटर हमेशा से उनके साथ रहते है ! जो आज भी उनके चुनावी कैम्पेन मे भी देखने को मिलते है
हर रोज खबर पाने के लिए निचे घंटी पर क्लिक करे
Bkl news:
भारत की लगाम न्यूज:
PRINC VIDYARTHI
Top ten news:
#गोरखपुर #gorakhpurnews







