Gorakhpur: top ten news: गोरखपुर दिन भर की 10 बड़ी खबरे, एक क्लिक मे

गोरखपुर की दिन भर की 10 बड़ी खबरें एक क्लिक में
गोरखपुर की दिन भर की 10 बड़ी खबरें एक क्लिक में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

1- Gorakhpur पुलिस का C प्लान अब कसेगा खुराफातियों पर शिकंजा

लोकसभा चुनाव में चौकीदारों की अहम भूमिका होगी ! मोहल्ले के लोगों से लेकर पुलिस अधिकारियों के बीच चौकीदार सूचनाओं का आदान प्रदान करेंगे ! जनपद के थानों में तैनात चौकीदारों संग बैठक करके अधिकारी मोहल्लों का हाल जानेंगे

2- चुनाव आते ही लोगो ने शस्त्र लाइसेंस जमा कराए 

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही पुलिस ने पूरा जोर लाइसेंसी शस्त्र को जमा कराने पर लगा दिया है। बीपीओ (बीट पुलिस अधिकारी) अपने क्षेत्र में रहने वाले लाइसेंसी शस्त्र धारक के घर जाकर सत्यापन करने के साथ ही जमा करने का सुझाव दे रहे हैं।

3- मालवीय विश्वविद्यालय गोरखपुर बेरोजगार डिप्लोमा धारी छात्रो को फ्रिज मे अप्रेंटिस और पैसा देगा

ऐसे विद्यार्थी जिनके पास डिप्लोमा या डिग्री है लेकिन प्रशिक्षण के अभाव में रोजगार नहीं पा रहे, उनके लिए मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मौका है। यह तकनीकी संस्थान छात्रों को न सिर्फ एक साल तक अप्रेंटिस कराएगा बल्कि इस दौरान उन्हें 9-10 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड भी देगा। भारत सरकार के उपक्रम बोर्ड ऑफ अप्रेंटिस ट्रेनिंग के सहयोग से यह कार्यक्रम संचालित होगा।

4- गीडा के एक शख्स को शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप पड़ोसियों पर पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

गीडा (गोरखपुर)। क्षेत्र के एकडंगा निवासी राममिलन यादव (55) की मौत से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सोमवार दोपहर में 2:30 बजे नौसड़ चौराहे पर जाम लगा दिया।

5- दिवाली के बाद होली भी फिका रहा 800 ग्राम रोजगार सेवको का

जिले की 1354 ग्राम पंचायतों में संविदा पर तैनात लगभग 800 ग्राम रोजगार सेवकों की होली खराब होती दिख रही है। पिछले आठ महीने से संविदा कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला है। मात्र 10 हज़ार माह के मानदेय पर गांव के विकास मे अहम रोल निभाते है

6- युवती से छेड़खानी, बिरोध करने पर मनबढो ने भाई-बहन को पिटा

सहजनवां (गोरखपुर)। इलाके के एक गांव में रोजा इफ्तार करने जा रही युवती से मनबढ़ों ने छेड़खानी की। साथ में मौजूद भाई ने विरोध किया तो मारपीट हो गई।

आरोप है कि पांच मनबढ़ों ने भाई-बहन को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

घटना सोमवार की है। युवती कहीं से घर की ओर लौट रही थी। उसे इफ्तार करने के लिए सामान लाना था। आरोप है कि उसे रास्ते में रोककर पांच युवकों ने छेड़खानी शुरू कर दी। शोर सुनकर भाई भी दौड़ा पड़ा और विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद मनबढ़ों ने भाई-बहन की पिटाई शुरू कर दी।

7- पोखरे में डूबने से युवक की खबर सुन,शव की तलाश में जुटी NDRF की टीम

गोरखपुर तहसील खजनी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा भियूरी निवासी लालू हरिजन अपने साथी संग होली खेलने घर से निकला था 24 घंटे बीत जाने के बाद घर नहीं आया स्थानीय लोगों का कहना है 10-12 दोस्तों संग कोटिया पोखरा में नहाने गया था डूबने कि खबर सुन पुरे गांव में कोहराम मच गया , उनवल पुलिस व NDRF कि टीम पहुंच कर शव कि तलाश में जुट गई है पोखरा में मछली पालन करने वाले मनोज साहनी का कहना है 3-4 घंटे खोजने के बाद भी शव नहीं मिला।

8- घर मे सोया था परिवार, ताला तोड़कर नगदी और जेवर चोर ले गये

झंगहा थाना (गोरखपुर)। झंगहा इलाके के राजी जगदीशपुर गांव के गरुलडाली गांव के जगदीश निषाद के घर चोरी हो गई। केस दर्ज पुलिस जांच मे जुटी

9- गीताप्रेस की विस्तार की उम्मीद बढ़ 

गीताप्रेस को 20 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के लिए गीडा से लेकर शासन स्तर तक पहल शुरू हो गई है। शासन से आए पत्र का जवाब देते हुए गीडा प्रबंधन ने जमीन आवंटन की प्रक्रिया व शर्तों से संबंधित पत्र प्रमुख सचिव को भेजकर मागदर्शन की अपेक्षा की है।

10- सेमेस्टर परिक्षाओं के लिए 2 अप्रैल तक भरे फार्म 

गोरखपुर विश्वविद्यालय व सम्बद्ध कॉलेजों में 15 अप्रैल से प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा फार्म 24 मार्च से 2 अप्रैल के बीच भर सकेंगे। ऑनलाइन परीक्षा फार्म में वैकल्पिक और माइनर प्रश्न पत्रों का चयन करना है। DDU के विद्यार्थी अपना फॉर्म खुद भरेंगे। कॉलेजों के छात्रों का फॉर्म वहां की लागिन आईडी से भरा जाएगा।

भारत की लगाम न्युज

दिन भर की बड़ खबरे गोरखपुर

Gorakhpur top 10 news

Bkl news

Gorakhpur news:

टॉप 10 न्यूज  गोरखपुर

Leave a Comment