लखनऊ क्षेत्र में संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, चारबाग, अवध, कैसरबाग, रायबरेली, उपनगरीय और हैदरगढ़ डिपो में की जा रही संविदा चालकों की भर्ती,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लखनऊ क्षेत्र में संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू,

चारबाग, अवध, कैसरबाग, रायबरेली, उपनगरीय और हैदरगढ़ डिपो में की जा रही संविदा चालकों की भर्ती,

इच्छुक अभ्यर्थी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय से संपर्क कर जमा कर सकते हैं अपना आवेदन पत्र,

चयनित अभ्यर्थियों को किलोमीटर के आधार पर प्रदान की जाएगी निर्धारित राशि, इंसेंटिव और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी,

दो वर्ष की निर्धारित सेवा पूरी करने पर नियमानुसार उत्कृष्ट और उत्तम श्रेणी के तहत फिक्स धनराशि दिए जाने का भी प्राविधान

लखनऊ, 8 जून। आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही योगी सरकार ने रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में परिवहन की सुविधा को विस्तार देने के साथ-साथ रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अपने कई डिपो के लिए संविदा चालकों की भर्ती का निर्णय लिया है। इन डिपो में लखनऊ क्षेत्र में चारबाग, अवध, कैसरबाग, रायबरेली, उपनगरीय, हैदरगढ़ डिपो शामिल हैं। संविदा चालक बनने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी इन डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय से संपर्क कर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को किमी के आधार पर निर्धारित राशि प्रदान की जाएगी, जबकि अतिरिक्त इंसेंटिव के साथ ही कई अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

चयनितों को मिलेंगी ये सुविधाएं

परिवहन निगम लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी के अनुसार, संविदा चालकों के पदों पर चयनित लोगों को 1.89 रुपए प्रति किमी. की दर से भुगतान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 22 दिन ड्यूटी एवं 5000 किमी. पूरे करने पर 3000 रुपए प्रोत्साहन के रूप में प्रदान किए जाएंगे। यही नहीं, दो वर्ष की निर्धारित सेवा पूरी करने पर नियमानुसार उत्कृष्ट श्रेणी के लिए पारिश्रमिक एवं प्रोत्साहन सहित कुल 19,593 और उत्तम श्रेणी योजना के अंतर्गत पारिश्रमिक एवं प्रोत्साहन सहित कुल 16,593 रुपए में फिक्सेशन की व्यवस्था का लाभ मिलेगा। इसके अलावा दुर्घटनारहित बस संचालन करने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा, जबकि ईपीएफ एवं दुर्घटना बीमा के रूप में 7.5 लाख रुपए तक की सुविधा दी जाएगी। वहीं, फ्री यात्रा पास की सुविधा भी मिलेगी। सभी नियम व शर्तें नियमानुसार लागू होंगी।

यह भी पढे…प्रदेश में संचालित हैं 103 आश्रम पद्धति विद्यालय, बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, आवास और भोजन की है सुविधा,

ये होनी चाहिए योग्यता

परिवहन निगम की ओर से संविदा चालकों की भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता भी निर्धारित की गई है। इसके अनुसार वही अभ्यर्थी संविदा चालक के पद हेतु आवेदन कर सकेंगे जिनका कद (लंबाई) 5 फुट 3 इंच या इससे अधिक हो। आयु वर्ग के लिए निर्धारित योग्यता के अनुसार अभ्यर्थियों की उम्र न्यूनतम 23 वर्ष 6 माह या इससे अधिक होनी चाहिए। इसी तरह शैक्षिक योग्यता के लिए मानक निर्धारित किया गया है जो कम से कम आठवीं कक्षा पास होना चाहिए।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना..?

Leave a Comment