यूपी C.M का सख्त निर्देश:- कही भी आग लगने की सूचना मिले तो तत्काल मौके पर पहुंचे फायर टेंडर, पीड़ित परिवार को हर ज़रुरी सामग्री और मुआवजा तत्काल प्रदान करे जिला प्रशासन…?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आग लगने की घटनाओं के दृष्टिगत सतर्क रहे अग्निशमन दस्ता: मुख्यमंत्री,

-अग्निशमन विभाग को मुख्यमंत्री का निर्देश, आग लगने की घटना की सूचना मिले तो तत्काल मौके पर पहुंचे फायर टेंडर,

-मुख्यमंत्री का निर्देश, प्रभावित लोगों तक बिना विलंब पहुंचे सहायता,

Bkl news लखनऊ, 31 मई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्मी के मौसम में आग लगने की दुर्घटनाओं के दृष्टिगत विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिये हैं।

अग्निशमन विभाग को दिए निर्देश में उन्होंने कहा है कि सभी जनपदों में अग्निशमन केन्द्र 24×7 सक्रिय रहें, जिससे आग लगने की किसी भी दुर्घटना से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी

जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आग लगने की यदि कोई दुर्घटना हो तो प्रभावित लोगों को तत्काल राशन एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी जाएं। जनहानि, पशु हानि अथवा फसल को हुए नुकसान की स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल अनुमन्य मुआवजा राशि प्रदान की जाए।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…

यह भी पढे…..  प्रेम विवाह:- बहन सोनम सिद्दीकी ने इस्लाम धर्म को छोड़कर विष्णु से शादी करके लक्ष्मी बनकर सनातन धर्म अपनाई

Leave a Comment