गोरखपुर विश्वविद्यालय में ये नियम अगले सेशन से लागू होगा, पढे क्या है पुरा मामला

गोरखपुर विश्वविद्यालय
गोरखपुर विश्वविद्यालय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विश्वविद्यालय ग्रांट कमीशन यूजीसी ने देश के हायर एजुकेशनल इंसिट्यूट्स में पीएचडी प्रवेश के लिए नया नियम बनाया,गो.वि.वि में ये नियम अगले सेशन से लागू होगा

गोरखपुर। विश्वविद्यालय ग्रांट कमीशन यू.जी सी ने देश के हायर एजुकेशनल इंसिट्यूट्स में पीएचडी प्रवेश के लिए नया नियम बनाया है। गोरखपुर विश्वविद्यालय में ये नियम अगले सेशन से लागू होगा। इससे विश्वविद्यालय को पिछले साल प्रवेश न ले पाने का फायदा मिलेगा। इसके आधार पर विश्वविद्यालय जल्द ही पीएचडी में प्रवेश के लिए अंतिम प्रवेश परीक्षा कराने जा रही है।

गोरखपुर विश्वविद्यालय का नया शोध अध्यादेश अभी राजभवन में स्वीकृत के लिए लंबित है। लेकिन इसी बीच यूजीसी ने पीएचडी प्रवेश के लिए नए नियम बना दिए, जो सभी हायर एजुकेशनल इंसिट्यूट्स पर लागू होगा। ऐसे में यूनिवर्सिटी को अपने शोध अध्यादेश में संशोधन करना पड़ेगा।

यूजीसी के नए अध्यादेश के मुताबिक बदलाव में विश्वविद्यालय को अभी वक्त लगेगा। साथ ही गोरखपुर विश्वविद्यालय में अभी सत्र 2023-24 का पीएचडी प्रवेश नहीं हो सका है, इसलिए यूनिवर्सिटी प्रशासन पीएचडी प्रवेश के नए नियम को इस साल लागू नहीं करेगा। इसे सत्र 2024- 25 में लागू किया जाएगा। इसी को आधार बनाकर यूनिवर्सिटी जल्द ही अंतिम पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी में हैं। दरअसल,विश्वविद्यालय प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद नया शोध अध्यादेश तैयार किया था।

आप पढ़ रहे है भारत की लगाम न्यूज BKL news 

किसी भी प्रकार का न्यूज और विज्ञापन देने के लिये सम्पर्क करे…. email ???? I’d bharatkilagam01gmail.com

+916386712236

Leave a Comment