Gorakhpur: खजनी क्षेत्र के D.N पब्लिक स्कूल में खेल कूद प्रतियोगिता एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न, बच्चों ने दिखाया दम खम ,खेल कूद में लहराया परचम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  1. खजनी क्षेत्र के डी एन पब्लिक स्कूल में खेल कूद प्रतियोगिता एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न

 

बच्चों ने दिखाया दम खम ,खेल कूद में लहराया परचम

खजनी गोरखपुर

खजनी ब्लाक क्षेत्र के डी एन सिंह पब्लिक स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ,श्रीमती मंजू सिंह रही। मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मैना देवी शिक्षा समिति के प्रबंधक श्रीमती मंजू सिंह व उप प्रबंधक डा श्रीयांशी सिंह ने की। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बहुत ही अद्भुत मार्च प्रस्तुत किया गया जिसमें बाइक पिरामिड तथा सभी बच्चों ने श्रृंखला होकर मैन्युअल पिरामिड का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लंबी कुद में ऋषिकेश ने प्रथम स्थान हासिल करके नीलगिरी हाउस को विजय दिलाई,

वहीं बालिका वर्ग की श्रेया यादव ने विंध्या हाउस को तरफ से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।शॉर्टपुर पोस्ट में मीनाक्षी, पीयूष, धीरज ने अच्छा खेल प्रदर्शन किया।

य़ह भी पढ़े..Gorakhpur: K.P मेमोरियल इंटर कॉलेज खजनी का तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुआ संपन्न, आप पार्टी गोरखपुर के अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव सहित कई अन्य वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित

इस मौके पर मैना देवी विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमति प्रेमलता सिंह (अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ), प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश गुप्ता विद्यालय के संरक्षक अभिषेक उग्रसेन सिंह विद्यालय की शिक्षक विनय पांडे ,दिनेश, निधि गुप्ता, माधुरी, सतबीर यादव ,नैना सिंह, प्रीति सिंह, ,स्नेहा, स्नेह लता , मैं विद्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित रहे । निर्णायक के रूप में उपस्थित दुर्गा सिंह ,विनय पांडे,विकास श्रीवास्तव स्कोर दिनेश वर्मा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment