Gorakhpur : पंडित लक्ष्मीकान्त त्रिपाठी की पुन्य तिथि मनाई गई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पंडित लक्ष्मीकान्त त्रिपाठी की पुन्य तिथि मनाई गई

राजकुमार आर्य – खजनी गोरखपुर

खजनी ब्लाक क्षेत्र में पंडित लक्ष्मीकान्त त्रिपाठी की पुन्य तिथि मनाई गई।हर युग में महान विभूतियां हमारे बीच आती रही हैं। किंतु दैवीय विधान ऐसा ही हुआ करता है कि उनकी उपस्थिति में संभवतः हम उनके वक्तित्व और सदकार्यों की वास्तविकता को समझ नहीं पाते समाज के लिए किए गए उनके अतुलनीय योगदान को पूरी तरह से जान नहीं पाते और इस मृत्युलोक से उस महान आत्मा के प्रस्थान के बाद हमें उनके अविस्मरणीय कृतियों का भान होता है। ऐसी ही एक महान विभूति जिसने जीवन पर्यंत समाज और शिक्षा के लिए निरंतर अपनी ऊर्जा और योग्यता को बलिदान किया।

महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा प्रदत्त पुरस्कार भी जिनके वक्तित्व के समक्ष बौना लगता हो किंतु सर्वसुलभ और सरल भाव से राग-विराग अभिमान से दूर,निरंतर कर्तव्य पथ पर अडिग भाव से चलते रहने वाले,एक दैवीय विभूति थे। #पंडित लक्ष्मीकांत त्रिपाठी उनकी पुण्यतिथि पर उनका स्मरण हमारे लिए उस महान दिव्यात्मा को अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करने का सुअवसर प्रदान करता है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी एवं बिधालय प्रबंधक कंचन त्रिपाठी,देव प्रताप पांडेय, अरविंद मिश्रा, डीके शर्मा, रीता श्रीवास्तव, एवं शिक्षण गण मौजूद रहे।

Leave a Comment