गांधी जयंती के अवसर पर नि: शुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया
गोरखपुर (राजकुमार आर्य)
Gorakhpur : गांधी जयंती के अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम गांधी विचार मंच द्वारा अखिल भारतीय प्रबुद्ध वैश्य समीति की सामाजिक संस्था ने सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम में सुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ड, हृदय रोगियों की जांच शिविर आयोजित किया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एवं डाक्टर व रेलवे अधिकारी एवं साहित्यिक अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गांधी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। गांधी विचार मंच के महामंत्री द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में प्रसाद वितरण कर समापन किया गया।






