BKL NEWS NETWORK LUCKNOW’ आदित्य योगी सरकार का विशेष कार्य, जानिए यूपी में वो कौन लोग हैं जिन्हें मिलेंगे 15 हजार रुपये
सीएम योगी के निर्देश पर दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण के लिए वित्तीय अनुदान की राशि को 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया गया है। ये रुपये दिव्यांगों को विभाग द्वारा उपकरण खरीदने के लिए दिए जाएंगे।
योगी सरकार का महत्वपूर्ण कदम, यूपी में इन लोगों को 10 की जगह मिलेंगे 15 हजार रुपये
यूपी में दिव्यांगजनों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सीएम योगी के निर्देश पर अब दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण के लिए वित्तीय अनुदान की राशि को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया गया है। ये रुपये दिव्यांगों को विभाग द्वारा उपकरण खरीदने के लिए दिए जाएंगे। अनुदान राशि में हुई इस वृद्धि से अब प्रदेश के दिव्यांगजनों को महंगे कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों का वितरण भी किया जा सकेगा। दरअसल प्रदेश में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण के लिए वित्तीय अनुदान स्वीकृत करने की नियमावली के तहत अब तक 10 हजार के अनुदान की व्यवस्था थी। सरकार ने इस नियमावली में संशोधन कर इसे 15 हजार रुपये करने का निर्णय लिया है।
दिव्यांगजनों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि दिव्यांगजनों के हितों को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार सभी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नियमावली के तहत यदि किसी दिव्यांगजन को अधिकतम अनुदान की सीमा 15 हजार से अधिक धनराशि के उपकरणों की आवश्यकता है तो इस स्थिति में विभाग द्वारा लाभार्थी को अधिकतम अनुमन्य 15 हजार की धनराशि प्रदान की जाएगी, जबकि अतिरिक्त धनराशि का वहन स्वयं संबंधित दिव्यांगजन के द्वारा किया जाएगा।
एक से अधिक कृत्रिम अंग भी खरीदे जा सकेंगे
मंत्री ने बताया कि दिव्यांगजनों के हितों को ध्यान में रखते हुए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के दिव्यांगजनों को एक से अधिक उपकरण भी प्रदान किए जा सकेंगे। Bkl news network





