गोरखपुर में मिलेगा गोवा-मुंबई का मजा,तैयार हुआ यूपी का पहला द फ्लोट फ्लोटिंग रेस्टोरेंट

Gorakhpur news
गोरखपुर न्युज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गोरखपुर में मिलेगा गोवा-मुंबई का मजा,तैयार हुआ यूपी का पहला द फ्लोट फ्लोटिंग रेस्टोरेंट

गोरखपुर।उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रामगढ़ताल तेजी से पर्यटन का बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है।रामगढ़ताल की रौनक और बढ़ जाएगी।रामगढ़ताल की लहरों पर जल्द ही क्रूज का आनंद उठाने के साथ ही ताल किनारे पानी में जायके का भी लुत्फ उठाने का मौका मिलने वाला है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 दिसंबर 2023 को लेक क्वीन क्रूज का उद्घाटन किया था,जिससे पर्यटकों को रामगढ़ताल की सुंदरता का लुत्फ उठाने का मौका मिला।जल्द ही रामगढ़ताल में एक नया आकर्षण जुड़ने वाला है।इसका नाम है द फ्लोट फ्लोटिंग रेस्टोरेंट।

यह भी पढे…Gorakhpur: खतौनी अब अपने नए कलेवर में आने के लिए तैयार हो रही है, इस नये तरीक़े से आम आदमी को ना परेशानी ना घपलाबाजी होगी: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

बता दें कि इस द फ्लोट फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण 17 अगस्त 2022 को शुरू हुआ था।अब फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पूरी तरह से तैयार हो चुका है। 9600 वर्ग फुट के क्षेत्रफल में फैले इस तीन मंजिला रेस्टोरेंट में एक साथ 100 लोगों की बैठने व्यवस्था है।रेस्टोरेंट की डिजाइन इस तरह तैयार की गई है कि इसमें हर टेबल पर बैठने वाले को रामगढ़ताल का खूबसूरत नजारा नजर आएगा। इसे बर्थडे,सगाई आदि जैसी पार्टियों के लिए भी बुक किया जा सकता है।

गोरखपुर में मरीन ड्राइव का मजा,

द फ्लोट फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में पर्यटक स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे।विभिन्न प्रकार के खानपान का आनंद भी ले सकेंगे, जिससे उनका अनुभव और भी यादगार बनेगा।रामगढ़ताल जो कभी उपेक्षित और गंदगी का प्रतीक था अब पूर्वांचल का एक प्रमुख पर्यटन और खानपान केंद्र बन चुका है।सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से इस क्षेत्र का पूरी तरह से कायाकल्प हो चुका है।लेक क्वीन क्रूज और द फ्लोट फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के साथ रामगढ़ताल अब मुंबई के मरीन ड्राइव की तरह ही एक पहचान बना चुका है।

सीएम योगी के हाथों होगा लोकार्पण,

द फ्लोट फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और अब केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इसके लोकार्पण का इंतजार है। GDA उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि मुख्यमंत्री का समय मिलते ही रेस्टोरेंट का लोकार्पण कराया जाएगा।रामगढ़ताल का यह नया विकास न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा,बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा। इस पहल से क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?

दिनेश चन्द्र मिश्र की रिपोर्ट;-

Leave a Comment