यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु सड़को पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया गया
दिनेश चन्द्र मिश्र की रिपोर्ट:-
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन में दिं-22.07.2024 को क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में व यातायात निरीक्षक मनोज कुमार राय के नेतृत्व में टीएसआई रामवृक्ष यादव, टीएसआई नरेन्द्र पाल एवं अन्य सहयोगी यातायात कर्मियों द्वारा प्रमुख चौराहो/तिराहो पर वाहन चला रहे नाबालिग बच्चों के विरूद्ध, यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु ठेला खोमचा एवं सड़को पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया गया ।
अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन से रोडवेज बस स्टेशन रोड तक सड़को पर अनाधिकृत रूप से खड़े 10 रोडवेज बसों का चालान किया गया तथा सड़को पर लगे ठेले, खोमचे वालों को हटाया गया,
यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाये जाने वाले 811 वाहनों का चालान एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओ में किया गया, टी०पी० नगर चौराहा एवं पादरी बाजार चौराहा पर मदिरा का सेवन कर वाहन चला रहे 06 वाहन चालको के विरूद्ध चालान / सीज की कार्यवाही की गयी तथा वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठाने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के लिये आम नागरिको से अपील की गयी ।
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना….?






