गोरखपुर-मुंबई जाने वाले ट्रेने 17 से 22 जुलाई तक रूट बदल के चलेगी,रूट डायवर्ट हुई ट्रेनों की समय सारिणी जारी

Gorakhpur news
गोरखपुर न्युज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गोरखपुर-मुंबई जाने वाले ट्रेने 17 से 22 जुलाई तक रूट बदल के चलेगी,रूट डायवर्ट हुई ट्रेनों की समय सारिणी जारी

गोरखपुर।गोरखपुर रेलवे स्टेशन से मुंबई जाने वाले यात्रियों की समस्या कुछ दिन के लिए बढ़ सकती है। अकोला-रतलाम खंड के आमान परिवर्तन काम के परिप्रेक्ष्य में खंडवा स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के प्री नॉन इंटरलॉकिंग/ इंटरलॉकिंग काम के कारण कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन कर चलाया जा रहा हैं। ऐसे में इस मार्ग से मुंबई जाने वाले यात्रियों की समस्या बढ़ गई है। पूर्वोत्तर रेलवे ने रूट डायवर्ट हुई ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है।

गोरखपुर से 18, 19, 20 एवं 21 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग भोपाल-इटारसी-खण्डवा- भुसावल-पनवेल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निशातपुरा-संत हरदाराम नगर- नागदा-रतलाम-बड़ोदरा-सूरत रास्ते चलाई जाएगी।

 

पनवेल से 17, 19, 20, 21 एवं 22 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग भुसावल खण्डवा- इटारसी-भोपाल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पनवेल-वसई रोड-सूरत- वड़ोदरा-रतलाम-नागदा- संत हरदाराम नगर – निशातपुरा के रास्ते चलाई जाएगी।

 

गोरखपुर से 17 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15067 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग निशातपुरा-भोपाल-इटारसी-खण्डवा- भुसावल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निशातपुरा-संत हरदाराम नगर-नागदा- रतलाम-बड़ोदरा-भेस्तान के रास्ते चलाई जाएगी।

यह भी पढे…इस्लाम कभी नही हारा चाहे युद्ध हो या लोकतांत्रिक चुनाव, इस्लाम की लम्बी सोच- पंकज सक्सेना

बान्द्रा टर्मिनस से 19 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15068 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग भुसावल-खण्डवा-इटारसी- भोपाल- निशातपुरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भेस्तान- वड़ोदरा-रतलाम- नागदा-संत हरदाराम नगर – निशातपुरा के रास्ते चलाई जाएगी।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…

Leave a Comment