पत्रकार के घर में घुसकर जान लेवा हमला करने वालों पर उचित कार्यवाही न होने पर पत्रकार एकता संघ ने ADG गोरखपुर को ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की
गोरखपुर। जनपद गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के खदियापार के रहने वाले पत्रकार पंचानन पाण्डेय के पट्टीदारों ने 27/06/2024 को सुबह पांच बजे जैसे ही पत्रकार की पत्नी ने गेट खोलकर झाड़ू लगाने जा रही थी गेट खुलते देखकर हमलावरों ने हमला कर दिया जिसमें सात वर्षीय बच्ची, और पत्रकार एवं पत्नी को गंभीर चोटे आई बेलीपार थाने पर मुकदमा तो दर्ज हुआ

लेकिन उचित कार्यवाही न कर हमलावरों को संरक्षण देने का काम किया है जिससे पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए पत्रकार एकता संघ, और भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति के पत्रकारों ने ADG गोरखपुर को ज्ञापन दिया और उचित कार्यवाही की मांग की भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के जिला अध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव ने बताया कि ADG , एवं साउथ एसपी ने संतोषजनक आश्वासन दिया है और भारतीय एकता संघ के मंडल वरिष्ठ मंत्री अजय गुप्ता, मंडल सचिव दिनेश चंद्र मिश्र,मंडल प्रचार मंत्री अमरजीत गुप्ता, जिला अध्यक्ष कुशीनगर गणेश शंकर त्रिपाठी,
यह भी पढे….पत्रकार को गोली मारकर जानलेवा हमले में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
जिला अध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव, जिलाउपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, संजय त्यागी ,जिला महा मंत्री, अमित भारती, जिला संगठन मंत्री संजय गुप्ता ,जिला प्रचार मंत्री, सलीम सिद्दीकी तहसील सदर अध्यक्ष, अहमद अजीज फेजर, जिला महासचिव दबीर आलम एवं भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति के जिला प्रभारी दिनेश कान्त मिश्रा,केसी चौधरी, सुनील पांडेय,आशिष मिश्रा,सतिश पाण्डेय, रोहित शुक्ला, अमरजीत पासवान, अनुराग सिंह बबलू प्रजापति एवं अन्य पत्रकार मौजूद रहे।





