गोरखपुर खजनी क्षेत्र मे चोरो का लगा जमावड़ा: ख़ज़नी थाना क्षेत्र कुंआ बुजुर्ग में बेखौफ चोरों ने तीन घरों से लाखों के जेवर सहित बर्तन कपड़े उड़ाये

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चोरों ने लाखों के जेवर सहित बर्तन उडाये

राजकुमार आर्य-खजनी गोरखपुर

ख़ज़नी थाना क्षेत्र कुंआ बुजुर्ग में बेखौफ चोरों ने तीन घरों से लाखों के जेवर सहित बर्तन कपड़े उड़ाये ,दूसरे दिन दोपहर बाद मायके से आई महिला ने देखा घर का दशा तो अवाक रह गई ,उसी दौरान पता चला कि चोर दो और घरों में जंगला तोड़ कर चोरी कर लिए ,ग्रामीणो ने तत्काल खजनी थाने पर फोन किया ,मौके पर हल्का इंचार्च पहुंचे चोरी में गए समान का विवरण लेकर वापस थाने आ गए । वही दो घरों में पुरुष के अनुपस्थिति में तहरीर नही दिया गया ,बताया गया एक का परिवार पुलिस में बनारस है ,दूसरे घर के महिला का पति नही है ,।

खजनी थानां क्षेत्र के ग्राम कुआ बुजुर्ग का है जहाँ बीती रात चोर संदीप कुमार के घर मे घुस कर चोर चार पायल , 10 सोने के अंगूठी , 2 जोड़ी झुमका , कनफूल माला चांदी की थाली उठा ले गए है ,जिसकी कीमत पांच से सात लाख बताई जा रही है । उसी रात माया देवी पत्नी स्वर्गीय किशोर के घर पायल अंगूठी , हाथ पलानी बर्तन आदि समान उठा लेकर ,तीसरे घर दयाल यादव पुत्र रामजीत के घर चोर जंगला काट कर आभूषण बर्तन कपड़ा आदि उठा ले गए ,

यह भी पढे…गोरखपुर खजनी:- सिकरीगंज क्षेत्र के भटियारी गांव मे 3 घरो मे भीषण चोरी..?

सन्दीप कुमार बनारस में पुलिस पद पर तैनात है उनकी पत्नी गोरखपुर रहती है ,जब पति आता तब घर आती है ,
माया देवी अपने मायके गई थी ,दोपहर जब घर आई तो हाल देख दंग रह गई , दिनदयाल का परिवार घर रहता है पीछे का जंगला तोड़ कर चोर खंगाल ले गए ।

दोपहर बाद सभी चोरियो की जानकारी परिजन को हुई ग्रामीणों का कहना है कि रात में विद्युत आपूर्ति भी कुछ देर तक ठप थी,बहरहाल खजनी पुलिस जांच में जुट गई , बताते चले कि विगत् माह खजनी थाना क्षेत्र मे हुई चोरियो का अबतक खुलासा भी नही हुआ है और लगातार क्षेत्र मे चोरी की घटनाओं मे बढ़ोत्तरी हो रही है।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?

Leave a Comment