भारतीय पत्रकार समन्वय समिति के तहसील अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण
राजकुमार आर्य – खजनी गोरखपुर
विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय पत्रकार समन्वय समिति के तहसील अध्यक्ष राजकुमार आर्य ने वृक्षारोपण किया। उन्होंने समाज एवं पत्रकारों से आह्वान किया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में खेतों में एवं खाली स्थान पर वृक्षारोपण अवश्य करें। यह वृक्ष भविष्य में फल देगा छाया भी देगा एवं ऑक्सीजन देगा जो जीवन जीने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है । उन्होंने एक वृक्ष को 10 पुत्र के समान माना गया है। इस अवसर पर भारतीय पत्रकार समन्वय समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रसाद वितरण कर समापन किया गया।





