गाय चुरा कर भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा
राजकुमार आर्य – खजनी गोरखपुर
खजनी थाना क्षेत्र के उनवल चौकी अंतर्गत ग्राम सभा गोरसैरा में बीती रात राकेश साहनी की कीमती दुधारू गाय को बीती रात लगभग 12:00 बजे के लगभग चोर घर से चुरा कर भागे निकले जिस पर उक्त चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर कर गांव से लगभग 12 किमी दूर छपियां पशु बाजार के पास रँगे हाथों पकड़ खजनी पुलिस को सूचना दी।
जिसकी सूचना पा कर खजनी पुलिस ने दो नामजद रामकेश यादव पुत्र सतनारायन यादव निवासी नकदह यादव व अंगद यादव पुत्र रामसावर ,नकदह के खिलाफ धारा 379,411मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी।
उक्त की जानकारी थानाध्यक्ष गौरव कन्नौजिया ने दी।
यह भी पढे….?120 महिलाओं का बलात्कारी जलेबी बाबा की जेल में मौत, जानें ठेला लगाने वाला बिल्लू कैसे बन गया ? रेपिस्ट
निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए..?





