मुकदमें में मृतक बतायी गयी दो सगी बहनों को किया गया जीवित बरामद
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना बेलघाट के नेतृत्व में व0उ0नि0 नजर ईमाम मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 10/2024 धारा 302/201/34/323/504/506 भादवि में मृतका लिखवाई गयी दो महिलाओं को जीवित बरामद किया गया तथा दोनों महिलाओं को उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरण-
वादी मुकदमा द्वारा मा0 न्यायालय में प्रा0 पत्र दिया कि प्रार्थी का समस्त परिवार दिल्ली में रहता है । मेरी दो बहनें दिनांक 03.01.2023 को गायब हो गयी थी । जिसकी सूचना थाना प्रेमनगर दिल्ली में दिया था, परन्तु कोई पता नहीं चला । दोनो बहनों के गायब होने के कुछ दिनों बाद पता चला कि मेरे गाँव के एक लड़के का प्रेम सम्बंध मेरी बहनों से था, जो मेरे दिल्ली स्थित घर पर अक्सर आता जाता था । जिसके साथ मेरी बहन के फोटो ग्राफस भी है । उक्त के संबंध में मै अपने गांव आकर लड़के के घर वालो को अपनी बहनों के गायब हो जाने के बारे मे बताया तो लड़का व उनके घर वालो ने एक राय होकर गाली गुप्ता देते हुए मुझे मारा पीटा व जान मारने की धमकी दी । जिस पर मा0 न्या0 के आदेश 156(3) सीआरपीसी के तहत थाना बेलघाट पर मु0अ0सं0 10/2024 धारा 302/201/34/323/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
पूछताछ का विवरण-
विवेचना के क्रम में यह तथ्य संज्ञान में आया कि दोनों महिलाए जीवित हैं, जिनसे जरिये दूरभाष वार्ता की गई तो दोनों थाना बेलघाट पर आकर बतायी कि उनका प्रेम संबंध उत्तराखण्ड व हरियाणा के दो लड़कों से था । जिनसे घर वालों से बिना बताये भागकर शादी कर ली एवं उन्ही के साथ उत्तराखण्ड व हरियाणा में रह रही थी । दोनों के एक-एक बच्चे भी हैं । पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि उनकी हत्या कर दिये जाने के संबंध में थाना बेलघाट पर अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-
1. वउ0नि0 नजर ईमाम थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
2. म0का0 प्रीती दुबे थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
3. हे0का0 मनोज चौधरी थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
4. का0 बाल्मिकी गौड थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर





