प्रेस नोट थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर दिनांक 11.04.2024
गैंग बनाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 03 अपराधियों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष चिलुआताल द्वारा गैंग लीडर खूबलाल यादव व गैंग के 02 अन्य सदस्यों (सहअभियुक्तों) 1. ईनामुल्लाह 2. लालचन्द निषाद जिनका एक विधि विरुद्ध गैंग है, के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है । उक्त गैंग का लीडर खूबलाल यादव स्वयं व अपने गिरोह के अन्य 02 सदस्यों के साथ आर्थिक, भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर व्यक्तियों से लाभ के अनुबन्ध पर जमीन लेकर लोगों को बहला-फुसलाकर जमीन का लालच देकर पैसा हड़प लेने जैसे अपराध कारित करते रहते है । गैंग के सरगना एवं अन्य सदस्यों का सामान्यतः जन मानस में भय एवं आतंक व्याप्त है, जिसके कारण इनको स्वतंत्र विचरण करने से रोकने एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट तैयार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए गैंग लीडर व गिरोह के 02 अन्य सदस्यों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मु0अ0सं0 216/2024 धारा 3(1), 2(ख)(i), 2(ख)(xi) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0-1986 पंजीकृत किया गया है ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 216/2024 धारा 3(1), 2(ख)(i), 2(ख)(xi) गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0-1986 थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
अपराधियों का नाम पता व आपराधिक इतिहास-
1. खूबलाल यादव पुत्र स्व0 बद्री यादव निवासी घुनघुन कोठा थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर ( गैंगलीडर )
1. मु0अ0सं0 198/2023 धारा 120-B, 419, 420, 467, 468, 471, 504, 506 भादवि0 थाना तिवारीपुर, गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 656/2023 धारा 406, 420, 506 भादवि0 थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
3. मु0अ0सं0 604/2023 धारा 406, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि0 थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
4. मु0अ0सं0 0092/2021 धारा 406, 504, 506 भादवि0 थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
5. मु0अ0सं0 84/2024 धारा 120-B, 420, 467, 468, 471, 504, 506 भादवि0 थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
6. मु0अ0सं0 64/2020 धारा 323.,504,506 भादवि0 थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
7. मु0अ0सं0 92/2023 धारा 147,302,506 भादवि0 थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
8. मु0अ0सं0 211/2018 धारा 147,323,504,506 भादवि0 थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
9. मु0अ0सं0 844/2022 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504, 506 भादवि0 थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
10. मु0अ0सं0 92/2021 धारा 504,506,406 भादवि0 थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
2. ईनामुल्लाह पुत्र स्व0 शफी निवासी चिलमापुर निकट बघहा बाबा मन्दिर के पास थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर ( गैंग सदस्य )
1. मु0अ0सं0 604/2023 धारा 406, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि0 थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 092/2021 धारा 406, 504, 506 भादवि0 थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
3. मु0अ0सं0 84/2024 धारा 120-B, 420, 467, 468, 471, 504, 506 भादवि0 थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
3. लालचन्द निषाद पुत्र बाबूलाल निवासी बहरामपुर निकट बाले का मैदान थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर ( गैंग सदस्य )
1. मु0अ0सं0 604/2023 धारा 406, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि0 थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 030/2016 धारा 188,341 भादवि0 थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
3. मु0अ0सं0 728/2005 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
4. मु0अ0सं0 826/2006 धारा 60/63 आबकारी अधि0 थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर





