Gorakhpur press note news: देसी दारू बनाने वाला आकाश यादव गिरफ्तार, 20 लीटर दारु सहित अन्य सामाग्री बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रेस नोट थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर दिनांक 10.04.2024

20 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 250 ग्राम नौसादर व 01 कि0ग्रा0 यूरिया के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अवैध शराब के निष्कर्षण व ब्रिकी से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक शाहपुर मय पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिग अभियुक्त आकाश यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासी एकला बाजार थाना गीडा जनपद गोरखपुर को 20 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 250 ग्राम नौसादर व 01 किलोग्राम यूरिया के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 192/2024 धारा 272 भादवि व 60 आबकारी एक्ट पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

आकाश यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासी एकला बाजार थाना गीडा जनपद गोरखपुर

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0स0 192/2024 धारा 272 भादवि व 60 आबकारी एक्ट थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

बरामदगी-

20 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 250 ग्राम नौसादर व 01 किलोग्राम युरिया

गिरफ्तारी की टीम-

1. प्र0नि0 जयन्त कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 चन्द्रभान सिंह थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

3. का रोहित सिंह थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

4. का सतेन्द्र यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

Leave a Comment