Gorakhpur top ten news today: दिनभर की 10 बड़ी ख़बर पढे विस्तार से, अब मात्र एक क्लिक मे

गोरखपुर न्युज, टॉप टेन न्युज दिन भर की 10 बडी खबर
गोरखपुर न्युज, टॉप टेन न्युज दिन भर की 10 बडी खबर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

1- पैर ना छूने पर दलित छात्र को शिक्षक ने पिटा, केस दर्ज

गोरखपुर जिले के उरुवा थाना क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में अनुसूचित जाति के छठी कक्षा के एक छात्र को पैर न छूने पर शिक्षक ने कथित रूप से पिटाई कर दी और उसे जातिसूचक गालियां दी। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार जिले के उरुवा थाना क्षेत्र के मुरारपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रविशंकर पांडेय के खिलाफ छठी कक्षा के एक दलित छात्र को पीटने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगा है। मामले की जांच में जुटी पुलिस

2- पति ने  पत्नी कौ खौलते तेल से जलाया, मारा केस दर्ज

गोरखपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपनी पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला के मुताबिक, दहेश में पांच लाख कैश व कार के लिए पति ने उसे खौलते तेल से जलाया और पिटाई करके घर से निकाल दिया ? महिला ने थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस जांच कर रही है ! गोरखपुर के बड़हलगंज की रहने वाली नौशीन खातुन की शादी 2021 मे हुई थी. आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. 500000 रुपये कैश व कार की मांग पूरी नहीं होने पर उसे खौलते तेल से जला दिया. यही नहीं, इलाज कराने के बजाय मारपीट कर घर से निकाल दिया ।

3- महिला अधिवक्ता पर असलहा तानने वाला मनबढ गिरफ्तार

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला अधिवक्ता पर मनबढ़ ने घर में घुसकर पिस्टल तान दी। सूचना पर पहुंची रामगढ़ताल थाना पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से 32 बोर की पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए।
आर्म्स एक्ट का केस दर्ज करके पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला अधिवक्ता ने रामगढ़ताल थाना पुलिस को बताया कि बांसगांव के साईंताल गांव के प्रतीक शुक्ला ने जबरन मांग में सिंदूर लगा दिया था। विरोध करने और शादी से मना करने पर प्रताड़ित करता है। वह पहले भी कई बार हमला कर चुका है। पूर्व में हुई घटना का रामगढ़ताल थाने में मुकदमा दर्ज है।
30 मार्च की रात में प्रतीक शुक्ला जान से मारने की नीयत से पिस्टल लेकर घर में घुस गया। कमरे में पहुंचने के बाद अधिवक्ता पर पिस्टल तान दी।

गोरखपुर न्युज, टॉप टेन न्युज दिन भर की 10 बडी खबर
गोरखपुर न्युज, टॉप टेन न्युज
दिन भर की 10 बडी खबर

4- गौहत्या का आरोप, ग्रामीणो का हंगामा

गगहा थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार सुबह को तीन व्यक्तियों पर गोहत्या का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन व्यक्ति गांव के बाहरी इलाके में एक छुट्टा बछड़े के गले में रस्सी कसकर हत्या कर रहे थे। लोग शोर मचाते हुए उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ाए तो कोठा सीवान में एक आरोपी को पकड़ लिया। अन्य दो भाग निकले। इस घटना से गंभीरपुर और कोठा गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया और हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी।
पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। वहीं मरे हुए बछड़े का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया गया। आरोपी की पहचान देवरिया के एकौना थाने के कोडरी गांव निवासी शैलेश गिरी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया की आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया है।

5- गैर इरादतन हत्या मे 3 को 10 साल की सजा

गोरखपुर कोर्ट ने गैर इरादतन हत्या का जुर्म सिद्ध पाए जाने पर अपर सत्र न्यायाधीश प्रवीण कुमार सिंह ने सिकरीगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी अभियुक्त विश्वनाथ, मौजनाथ व संजीव कुमार को दस साल के कठोर कारावास एवं प्रत्येक को छह हज़ार रुपए अर्थदंड से दण्डित किया है।

6- बच्ची से दुष्कर्म मे उम्रकैद की सजा

गोरखपुर कोर्ट ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का जुर्म सिद्ध पाए जाने पर विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट गोविंद मोहन ने खजनी थानांतर्गत निवासी अभियुक्त पिताम्बर यादव को आजीवन कारावास एवं 48 हजार रुपए अर्थदंड से दण्डित किया है।
अर्थ दंड न देने पर अभियुक्त को पांच साल छः माह का कारावास अलग से भुगतना होगा।
17 नवम्बर 2016 को वादिनी की सात वर्षीय नाबालिग बच्ची बारात में सम्मिलित होने के लिए गई थी। अभियुक्त वादिनी की नाबालिग बच्ची को गुब्बारा देने के बहाने अरहर के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी हत्या करने का भी प्रयास किया।

7- शार्ट सर्किट से गेहुं मे लगी आग

शार्ट सर्किट से हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के अनन्त पुर मछली मंडी के पास ग्राम प्रधान जोखू निषाद के गेहू के खेत मे लगी आग, ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका , वही इस खबर मिलते ही बिजली विभाग ने एहतियातन जुड़ियांन उपकेंद्र बरहुआ / खजनी फीडर
तेज हवा,धुल भरी आंधी कि वजह से आग से सुरक्षा हेतु विद्युत व्यवस्था रोकी गई । यह सुचना हिन्दुस्तान समाचार पत्र को अवर अभियन्ता ने दी

8- बाइक की ठोकर से आटो सवार महिला घायल

गुलरिहा के सरहरी चौकी क्षेत्र स्थित महराजगंज चौराहे पर बाइक सवार ने ऑटो रिक्शा में जोरदार ठोकर मार दी। घटना में ऑटो सवार महिला घायल हो गई। जंगल डुमरी नंबर एक के बुध बाजार टोला की रहने वाली मंजू देवी सिक्टौर बाजार के ओंकारनगर से अपने घर जा रही थी। ऑटो लेकर चालक महराजगंज चौराहे पर पहुंचा।
तभी नशे में धुत बाइक सवार ने ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो में बैठी महिला सड़क पर गिर गई। जिससे उसे चोट लग गई। सरहरी चौकी पुलिस ने महिला को ऑटो से अस्पताल भिजवाया। बाइक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।

9- हादसे मे गई जान तो अब 7 लाख मिलेगा मुआवजा

नए नियम के तहत अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह से बिजली की चपेट में आता है या फिर उसकी किसी तरह से मौत हो जाती है तो मुआवजे की राशि बिजली निगम देगा।

बिजली से हुए हादसे में मुआवजे को लेकर कई तरह के पेंच फंस जाते थे। इसकी वजह से दुर्घटना में घायल लोगों और उनके परिजनों को मुआवजे की राशि के लिए दौड़ना पड़ता था। कई बार परिजनों को मुआवजे की राशि नहीं मिल पाती थी। इसी तरह का मामला सहजनवा थाना क्षेत्र के हरपुर बुदहट इलाके में ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आने से युवक की मौत मामले में भी हुई थी। परिजनों को मुआवजे के लिए करीब सात से आठ माह तक चक्कर लगाना पड़ा था। मामले में निगम के अधिकारियों ने युवक को मानसिक रूप से बीमार बताते हुए आत्महत्या करार दे दिया था।

इस पर जब पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी के निर्देश पर गठित टीम ने जांच की तो पता चला कि ट्रांसफॉर्मर के पास फेंसिंग नहीं लगाई गई थी, जिसकी वजह से वह ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आ गया था। मामले में परिजनों को करीब आठ माह बाद मुआवजा मिल सका। जबकि, अब नए नियम के तहत मुआवजे की राशि एक माह के अंदर हर हाल में निगम को देनी होगी। इतना ही नहीं किसी भी तरह के हादसे पर मुआवजे की राशि परिजनों को दी जाएगी।

जानवरों की मौत पर भी मुआवजा

भैंस, गाय, ऊट, यॉक की मौत पर 30 हजार

भेड़, बकरी, सुअर की मौत पर तीन हजार

घोड़ा, बैल की मौत पर 25 हजार

बछड़ा, गधा, खच्चर की मौत पर 16 हजार

बिजली हादसे में अगर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसे हर हाल में मुआवजा दिया जाएगा। शासन ने मुआवजे की राशि पांच लाख से बढ़ाकर सात लाख रुपये कर दिया है। किसी भी तरह से हादसा होने पर मुआवजे की राशि परिजनों को एक माह के अंदर दी जाएगी।

10- रवि किशन का तो जितने का सवाल ही नही, काग्रेस जिलाध्यक्ष का बड़ा ब्यान

चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद सभी पार्टियां अपनी तैयारी में जुटी हैं। सभी अपनी दावेदारी कर रहे हैं। गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने जहां दोबारा सांसद रवि किशन पर विश्वास जताया है वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन ने काजल निषाद को अपना प्रत्याशी बनाया है। वन इंडिया हिंदी ने गोरखपुर की कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बेबाकी से अपना पक्ष रखा।

दमदारी से लड़ेंगे : निर्मला पासवान ने कहा कि गोरखपुर ही नहीं सभी जगह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बहुत दमदारी से लड़ेंगे। आज बीजेपी को बस सत्ता दिख रही है और इसे पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। लोगों को भयभीत किया जा रहा है। यह पार्टी जनता से झूठा वादा करती है। लोगों के साथ छल करती है। आज गरीबों का शोषण कर रही है। बस इसे अपनी सत्ता दिख रही है। आज जनता परेशान है।

काजल निषाद कड़ी टक्कर देंगी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बार काजल निषाद कड़ी टक्कर देंगी। उनकी सीट निकल रही है। इतना ही नहीं गठबंधन पूरी जगह मजबूत है। उन्होंने कहा कि रवि किशन की बात छोड़ दीजिए, छोटे छोटे बच्चे भी कह रहे हैं कि इस बार वह नहीं जीतेंगे।
समस्या आज भी बरकरार : सीएम का शहर होने के बाद भी यहां ट्रैफिक और जल निकासी की समस्या आज भी बरकरार है। सबके घरों में पानी घुस जाता है। महिलाएं आज भी असुरक्षित है। महंगाई चरम पर पर। विकास कुछ नही हुआ है। सारा विकास पुराना है। घर तोड़ कर सड़क बनाना, तानाशाही करना, कोई बोले तो उसपर रासुका लगाना यही इनका विकास है। जनता मन बना चुकी है। कोई भी हो इस बार गठबंधन को कोई रोक नहीं सकता।

  • नीचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर लिजिए।  प्रतिदिन न्युज पढने के लिए 

Leave a Comment