महाराष्ट्र में किसी भी दल से “एमएमएस ” नहीं करेगी गठबंधन, सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी मनसे: राज ठाकरे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

BKL news network Mumbai : महाराष्ट्र में किसी भी दल से “एमएमएस ” नहीं करेगी गठबंधन, सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी मनसे: राज ठाकरे
मीडिया से बात करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि मनसे विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी. राज ठाकरे ने कहा, “हम पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ेंगे. चुनाव के बाद मनसे सरकार में होगी. मनसे सभी राजनीतिक दलों में सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी.”bkl news network Mumbai

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को कहा कि मनसे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव बिना किसी गठबंधन के अकेले लड़ेगी. मनसे ने 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्मीदवारी का समर्थन किया था और राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था.

मीडिया से बात करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि मनसे विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि वे किसी भी अन्य पार्टी की तुलना में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. अपनी वाकपटुता के लिए मशहूर राज ठाकरे ने कहा, “हम पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ेंगे. चुनाव के बाद मनसे सरकार में होगी. मनसे सभी राजनीतिक दलों में सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी.”

BKL news network Mumbai ADVERTISEMENT

 

एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे
महाराष्ट्र: CM एकनाथ शिंदे से मिले राज ठाकरे, दादर-माहिम और वर्ली सीट को लेकर हुई चर्चा
‘जनता 48 घंटे दे, पूरा महाराष्ट्र साफ कर के दिखाएंगे’, लॉ एंड ऑर्डर पर गरजे राज ठाकरे
उद्धव ठाकरे के खिलाफ एकनाथ शिंदे तो राज ठाकरे के प्रभाव को न्यूट्रलाइज कर ही रहे हैं
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उद्धव को राज ठाकरे के चैलेंज से कितना फर्क पड़ेगा?
सरकार के फैसले का किया समर्थन

उन्होंने मुंबई के पांच एंट्री प्वॉइंट्स पर टोल माफ करने के राज्य सरकार के फैसले का भी स्वागत किया और कहा कि उनकी पार्टी कई वर्षों से इसके लिए अभियान चला रही है. अविभाजित शिवसेना से अलग होकर 2006 में मनसे की स्थापना करने वाले ठाकरे ने 2014 में प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी की उम्मीदवारी का खुलकर समर्थन किया था. बाद में उनका रुख बदल गया और उनके कटु आलोचक बन गए.

20 नवंबर को है चुनाव

राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से मनसे ने 2014 और 2019 के चुनावों में एक-एक सीट जीती थी. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा और 23 नवंबर को मतों की गिनती होगी. भाजपा, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का मुकाबला और कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) के महा विकास अघाड़ी (एमवीएस) से होगा.

BKL news network Mumbai ADVERTISEMENT

Leave a Comment