नक्सली गतिविधि के मामले में बिहार की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर पर NIA का छापा, कैसे गिनने के लिए एसबीआई बैंक से आई दो मशीन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

BKL news network Bihar: नक्सली गतिविधि के मामले में बिहार की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर पर NIA का छापा, कैसे गिनने के लिए एसबीआई बैंक से आई दो मशीन

गया में पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर में 19 घंटे तक एनआईए की छापेमारी चली। शुक्रवार सुबह 5 टीम आई थी और रात 12 बजे घर से निकली है। टीम अपने साथ 4.03 करोड़ से अधिक कैश, कारोबार से जुड़े के कागजात और निजी गार्ड के हथियार जब्त कर पटना ले गई। कैश गिनने के लिए एसबीआई शाखा से दो मशीनें मंगवाई गई थीं।

पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी ने कहा कि ‘जो पैसे एनआईए ले गई है वे बैंक के थे। बैंक से कर्ज लिया था। उसके कागजात उन्हें दे दिए गए हैं। एनआईए को छापेमारी में कुछ नहीं मिला है। हमारा होटल, कंस्ट्रक्शन कंपनी, पहाड़ क्रशर और बालू ठेके का काम है।’

जब्त सूची हमने पढ़ी है। जब उनसे पूछा गया कि कितने रुपए जब्त किए गए, तो वे बात टाल गईं।

एनआईए के अनुसार 5 जगहों पर रेड

एनआईए की टीम ने गुरुवार की अहले सुबह‎ पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के एपी कॉलोनी‎ स्थित आवास पर छापेमारी की। इसके‎ अलावा एनआईए ने बांके बाजार के गोइठा‎ स्थित सिमरन ट्रेवल्स के प्रोपराइटर द्वारिका ‎यादव के घर पर भी छापेमारी की।

यहां करीब‎ तीन-चार घंटे चली छापेमारी के बाद टीम‎ द्वारिका यादव के घर से एक लैपटॉप,‎ सीडीआर व अन्य दस्तावेज अपने साथ ले‎ गई है।‎

एनआईए की टीम ने बताया कि नक्सल कनेक्शन की जांच पड़ताल के लिए बिहार के 5 जगहों पर छापेमारी की गई और 4 करोड़ 3 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। साथ ही 8 से 10 हथियार भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा आवश्यक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

100 करोड़ की कंपनी है रमिया कंस्ट्रक्शन

बिंदेश्वरी यादव के नाम से रमिया कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जो 100 करोड़ की है। अब यह कंपनी जदयू के पूर्व MLC मनोरमा देवी और उनके दो लड़के चलाते हैं। इस साल 14 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट कंपनी को हुई है। साढ़े 3 करोड़ रुपए इस साल इनकम टैक्स पे किया है। जिले में सबसे अधिक टैक्स पे करने वाली कंपनी है।

सितंबर 2023 को एनआईए ने दर्ज किया था केस

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक औरंगाबाद से नक्सल गतिविधि को लेकर इनपुट मिला था। मामले तो लेकर पुलिस ने 7 अगस्त 2023 को केस दर्ज किया था। बाद में मामले को NIA ने टेकओवर कर लिया था, तब सितंबर 2023 में फिर से केस दर्ज किया गया था। इसमें सफेदपोशों के नक्सली गतिविधि में शामिल होने की जानकारी मिली थी।

नक्सली कनेक्शन को लेकर हुई छापेमारी

‎एनआईए के‎ अनुसार 7 अगस्त 2023‎ को औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र ‎से सीपीआई (माओवादी) के दो‎ कैडरों की गिरफ्तारी हुई थी। आरोपी रोहित राय और प्रमोद ‎यादव के पास हथियार और‎ गोला-बारूद के साथ-साथ ‎ नक्सली दस्तावेज बरामद हुए थे। इसके आधार ‎पर गया और कैमूर जिलों में कुल पांच ‎स्थानों की तलाशी ली गई।

रेड के दौरान पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर में कैश गिनने वाली मशीन मंगवाई गई थी।
रेड के दौरान पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर में कैश गिनने वाली मशीन मंगवाई गई थी।
नक्सली कनेक्शन को लेकर पूर्व जिला पार्षद‎ के घर भी हुई थी छापेमारी‎

2023 में 23 नवंबर को एनआईए‎ की टीम ने पूर्व जिला पार्षद राजू यादव‎ उर्फ राजू जाट के डेल्हा थाना क्षेत्र में‎ गौतम नगर मोहल्ला स्थित आवास पर‎ छापेमारी की थी। यह छापेमारी राजू के ‎नक्सली कनेक्शन को लेकर की गई थी। ‎उसी दिन एनआईए की टीम ने पूर्व‎ जिला पार्षद के डेल्हा आवास के‎अलावे जिले के आधा दर्जन से अधिक‎ जगहों पर नक्सली कनेक्शन को लेकर‎ छापेमारी की थी।

मनोरमा ने नक्सलियों के मददगार से की थी लव मैरिज:अब पूर्व MLC का नक्सल कनेक्शन खंगाल रही NIA, बेटा भी 7 साल जेल में रहा

गया में गुरुवार को जदयू की पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर और उनके प्लांट पर NIA की टीम ने छापेमारी की। यह छापेमारी नक्सल कनेक्शन की आशंका पर की गई। छापेमारी के दौरान घर से 4 करोड़ से ज्यादा कैश मिला है।दो बार MLC रही मनोरमा देवी ने 1997 में लव मैरिज की थी। 2021 में मनोरमा दवी के पति बिंदेश्वरी यादव की कोरोना से मौत हो गई। स्व. बिंदेश्वरी यादव उर्फ बिंदी यादव का सीधा कनेक्शन नक्सलियों से था। इसकी वजह से उन्हें जेल भी भेजा गया था। MLC के बड़े बेटे रॉकी यादव 2016 में रोड रेज केस में जेल जा चुका है। हालांकि, हाई कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में 2023 में उसे रिहा कर दिया था।

पूर्व MLC के घर मिला 1 करोड़ से ज्यादा कैश:नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई; मनोरमा देवी के ठिकानों समेत बिहार में 5 जगह NIA रेड

बिहार के 5 लोकेशन पर NIA ने गुरुवार को छापेमारी की। इनमें से 3 गया में है। गया में पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर और प्लांट पर NIA की टीम ने दबिश दी। एपी कॉलोनी स्थित जदयू की पूर्व MLC मनोरमा देवी के आवास पर भी सुबह 4 बजे छापेमारी शुरू की। घर से एक करोड़ से ज्यादा कैश मिले हैं। Bkl news network

Leave a Comment