महाराष्ट्र मुंबई विधानसभा चुनाव, सीट शेयरिंग पर महायुति की मीटिंग:173 सीटों पर 3 घंटे में सहमति बनी; बाकी 115 पर चर्चा अगली बैठक में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  1. Bkl news network Mumbai: महाराष्ट्र मुंबई विधानसभा चुनाव, सीट शेयरिंग पर महायुति की मीटिंग:173 सीटों पर 3 घंटे में सहमति बनी; बाकी 115 पर चर्चा अगली बैठक में
    31 अगस्त को सीट शेयरिंग के लिए महायुति की दूसरी बैठक हुई थी। (फाइल)
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महायुति (भाजपा, शिवसेना और NCP) की दूसरे दौर की बैठक शनिवार (31 अगस्त) को हुई। NCP के सूत्रों ने  बताया कि 3 घंटे तक चली इस मीटिंग में महाराष्ट्र की 288 में से 173 सीटों पर सहमति बन गई है। महायुति के कई दल मुंबई की विधनसभा सीटो पर अपना दावा थोंक रहे है सूत्रों के मुताबिक सबसे अधिक( crimilare part) के क्षेत्र वर्सोवा विधान सभा ( लोखंडवाला) को लेकर धमाल चौकड़ी मची हुईं है वर्तमान समय में बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवगढ़ संग्राम शिव संगम भारतीय लवेकर आमदार है और सुबह विधानसभा की तत्कालीन आमदार भारतीय लवेकर का भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भरपूर रूप में विरोध कर रहे हैं कि यह सीट अब शिव संगम के खाते में न जाए किसी नए उम्मीदवार (संजय पांडे )के लिए समर्थन कर रहे हैं वर्ष व विधानसभा की कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी का आरोप है कि भारतीय लावे करने भाजपा संगठन को नजरअंदाज करते हुए जब से यहां की आमदार बनी है उन्होंने भाजपा संगठन को जड़ से समाप्त करने का कार्य किया है मिसाल के तौर पर और सुबह विधानसभा कि भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी यह कहते हुए आकर्षित है कि भाजपा को वर्ष हुआ विधानसभा से उखाड़ने का श्री भारतीय लवीकार को जा रहा है जनता और यहां का व्यापारी टपका बता रहा है कि वर्ष व विधानसभा के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र लोखंडवाला काफी क्रीमी लेयर है यहां से नगरसेवकों और राजनेताओं को धनुकाही करने का भरपूर अवसर मिलता है गली-गली में रोड पर सरेआम फेरी वालों से हफ्ता वसूली करके रेडी , बाकड़ा लगाए जा रहे हैं 1 साल में 20 करोड रुपए से ऊपर की धन उगाही की जाती हैं इस विधानसभा क्षेत्र से लोक प्रतिनिधि किया करते हैं जिसका समर्थन कहीं ना कहीं नेताओं से ही मिलता है कई बार लोक प्रतिनिधि म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की गाड़ियों का संचालन करने वालों अधिकारियों अधिकारियों को भी डराने धमकाने का मामला प्रकाश में आया है वर्सोवा विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी काफी आक्रोशित है काफी आक्रोशित है और नए प्रतिनिधि की मांग कर रहे हैं देखते हैं महायुति के अंतर्गत आने वाली वर्सोवा विधानसभा का टिकट इस बार किसे मिलता है
    इनमें सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को देने का फैसला किया गया है। भाजपा के बाद शिवसेना और NCP को सीटें मिलेंगी। हालांकि, किस पार्टी को कितनी सीटें देने पर सहमति बनी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। बाकी की 115 सीटों पर बैठक में फैसला होगा।
    सीट शेयरिंग फाइनल करने के लिए 2-3 दौर की मीटिंग और होगी। नागपुर में हुई इस बैठक में CM शिंदे, डिप्टी CM देवेन्द्र फडणवीस, अजित पवार समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, NCP प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, NCP नेता प्रफुल पटेल मौजूद थे।
    अजित पवार बोले- हम 60 सीटें मांगेंगे
    अजित पवार ने मीटिंग से पहले नागपुर में कहा था- 2019 के चुनाव में हमने 54 सीटें जीती थीं। चूंकि इस बार हमें तीन कांग्रेस विधायकों और तीन निर्दलीयों का समर्थन प्राप्त है, इसलिए हमारी ताकत बढ़ती ही जा रही है। हम इस विधानसभा चुनाव में 60 सीटों की मांग करेंगे।
    महाराष्ट्र में इस वक्त बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) की सरकार है। इसका कार्यकाल नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। अक्टूबर 2024 में चुनाव हो सकते हैं। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 2019 में चुनाव हुए थे। बीजेपी 106 विधायकों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी।
    मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और बीजेपी गठबंधन में बात नहीं बन पाई। 56 विधायकों वाली शिवसेना ने 44 विधायकों वाली कांग्रेस और 53 विधायकों वाली NCP के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी बनाकर सरकार बनाई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने।
    मई 2022 महाराष्ट्र सरकार में नगर विकास मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने 39 विधायकों के साथ बगावत कर दी। वह बीजेपी के साथ मिल गए। 30 जून 2022 को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
    इसके साथ ही शिवसेना पार्टी दो गुटों में बंट गई। एक धड़ा शिंदे गुट और दूसरा उद्धव गुट का बना। 17 फरवरी, 2023 को चुनाव आयोग ने आदेश दिया कि पार्टी का नाम ‘शिवसेना’ और पार्टी का चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ एकनाथ शिंदे गुट के पास रहेगा।
    लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ 9 सीटें मिली
    2019 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 104 सीटें जीतीं थी। भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन में मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की वाली एनसीपी शामिल है। लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की 48 सीटों में भाजपा सिर्फ 9 सीटें जीत सकी। गठबंधन की सहयोगी NCP ने एक सीट जीती। शिवसेना (शिंदे गुट) को 7 सीटों पर जीत मिली।
    महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव पहले महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना-शिंदे गुट, NCP) के नेता एक दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता गणेश हेक ने कहा था कि NCP को महायुति छोड़ देना चाहिए। इस पर शनिवार सुबह डिप्टी CM अजित पवार ने कहा- मुझे ऐसे कार्यकर्ताओं की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Leave a Comment