अयोध्या: सीएम योगी ने पीड़िता परिवार के लिए भेजी पांच लाख की आर्थिक सहायता राशि, -पीड़िता के घर चेक लेकर पहुंचे स्थानीय विधायक, -पीड़िता की मां ने कहा, सरकार की कार्रवाई बिल्कुल उचित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामला,

सीएम योगी ने पीड़िता परिवार के लिए भेजी पांच लाख की आर्थिक सहायता राशि,

– पीड़िता के घर चेक लेकर पहुंचे स्थानीय विधायक,

– पीड़िता की मां ने कहा, सरकार की कार्रवाई बिल्कुल उचित,

अयोध्या, 4 अगस्त। भदरसा में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तेजी से कार्रवाई करा रहे हैं। शनिवार दोपहर मामले में मुख्य आरोपी मोइद खान के अवैध निर्माण बुलडोजर चला तो शाम होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से पीड़िता को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। स्थानीय विधायक अमित सिंह चौहान ने पीड़िता के घर पहुंच कर परिजनों को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह व एसएसपी राजकरन नैय्यर भी मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ पीड़िता की मां को मिला भरोसा, लगातार पूरा किया जा रहा है। चाहे वह आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का हो या परिवार को आर्थिक सहायता की बात हो। स्थानीय विधायक अमित सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री ने कहा था अगर किसी भी चीज की जरूरत होगी तो तुरंत पूरा किया जाएगा।

यह भी पढे….अयोध्या में 30 घंटे दर्ज नहीं हुई गैंगरेप की FIR: जिस सपा नेता ने हैवानियत की, उसके घर में 2012 से चल रही थी पुलिस चौकी

विधायक ने जब पीड़ित बच्ची के माता से पूछा कि आप कार्रवाई से संतुष्ट हैं तो उन्होंने कहा हां सरकार बिल्कुल ठीक कार्रवाई कर रही है। वहीं विधायक ने बताया कि प्रदेश की योगी सरकार पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?

Leave a Comment