लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश : पढ़े कैसा है बजट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bkl news network दिल्ली :Union Budget 2024 news in hindi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार 23 जुलाई 2024 को लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश कर दिया है. इससे पहले उन्होंने 1 फरवरी 2024 को लोकसभा चुनाव से पूर्व अंतरिम बजट पेश किया था. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश कर दिया है. इस बजट को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने वाला माना जा रहा है. निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में लगातार सातवीं बार बजट पेश करके पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मोरारजी देसाई ने संसद में छह बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाय
इनकम टैक्स को आसान बनाएगी सरकार
निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार इनकम टैक्स को आसान बनाएगी. वेतनभोगियों का स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाकर 35 फीसदी किया गया. न्यू टैक्स रिजीम के तहत तीन लाख रुपये तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं. तीन से सात लाख रुपये पर पांच फीसदी और सात से 10 लाख पर 10 फीसदी, 10 से 12 लाख पर 15 फीसदी और 15 से 20 लाख रुपये पर 20 फीसदी और 15 से 30 लाख की आमदनी पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा.
ई-कॉमर्स पर टीडीएस रेट में 0.1 फीसदी कटौती
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ई-कॉमर्स पर टीडीएस रेट में 0.1 फीसदी कटौती करने का ऐलान किया है.
कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कैंसर के इलाज की तीन दवाओं को मूल सीमा शुल्क से छूट दी जाएगी.
मोबाइल फोन होंगे सस्ते
मोबाइल फोन उद्योग पर वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि मैं मोबाइल फोन और मोबाइल पीसीबीएस तथा मोबाइल चार्जर पर BCD को घटाकर 15% करने का प्रस्ताव करती हूं.
सोना-चांदी होंगे सस्ते
निर्मला सीतारमण ने सोना-चांदी की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए इनके आयात शुल्क में कटौती करने का ऐलान किया है.
बाढ़-भूस्खलन से बचाव राहत के लिए बिहार, असम हिमाचल को वित्तीय सहायता
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण की शुरुआत की जाएगी, जिसके तहत 25,000 ग्रामीण बस्तियों को सभी मौसमों के अनुकूल सड़कें उपलब्ध कराई जाएंगी. बिहार में अक्सर बाढ़ आती रहती है. नेपाल में बाढ़ नियंत्रण संरचनाओं के निर्माण की योजना अभी तक आगे नहीं बढ़ पाई है. हमारी सरकार 11,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से वित्तीय सहायता प्रदान करेगी. असम को बाढ़ प्रबंधन और संबंधित परियोजनाओं के लिए सहायता मिलेगी. हिमाचल प्रदेश को भी बहुपक्षीय सहायता के माध्यम से पुनर्निर्माण के लिए सहायता मिलेगी. इसके अतिरिक्त, उत्तराखंड को आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी.
ग्रामीण बस्तियों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: सीतारमण
सरकार 25 ऐसी ग्रामीण बस्तियों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ करेगी, जो जनसंख्या वृद्धि के कारण पात्र हो गई हैं.
बिहार के पीरपैंती में नया बिजलीघर
निर्मला सीतारमण ने कहा कि बिहार के पीरपैंती में 2,400 मेगवाट क्षमता का नया बिजलीघर बनेगा. पेंशन स्कीम के तहत एनपीएस वात्सल्य योजना शुरू की जाएगी.
बिहार के गया में विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर के पास गलियारा,,bkl news network
वित्त मंत्री ने 30 लाख से अधिक आबादी वाले बड़े शहरों के लिए ‘ट्रांजिट’ आधारित विकास योजनाओं का प्रस्ताव रखा है. पर्यटन विकास के लिए गया में विष्णुपद मंदिर और बोधगया में महाबोधि मंदिर के आसपास गलियारा विकसित किया जाएगा
आम बजट पेश किए जाने के बीच शेयर बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव
आम बजट पेश किए जाने के बीच मंगलवार को शेयर बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव जारी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के चालू वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करते ही 30 शेयर वाले बीएसई सेंसेक्स में उछाल आया. हालांकि, कुछ ही मिनटों में यह गिर गया. पूर्वाह्न 11 बजकर 41 मिनट पर यह 38.17 अंक गिरकर 80,457.02 अंक पर स्थिर कारोबार कर रहा था. वित्त मंत्री के लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश करते ही एनएसई निफ्टी भी ऊपर चढ़ गया. हालांकि, जल्द ही उतार-चढ़ाव भरे रुझान सामने आए और यह 18.25 अंक गिरकर 24,491 पर कारोबार कर रहा था. बीएसई का सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 264.33 अंक चढ़कर 80,766.41 अंक पर पहुंच गया था. निफ्टी 73.3 अंक चढ़कर 24,582.55 अंक पर रहा था.
नई नौकरी पाने वालों को 5000 रुपये मासिक भत्ता
निर्मला सीतारमण ने कहा कि नई नौकरी पाने वाले युवाओं को सरकार की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 5,000 रुपये का मासिक भत्ता मिलेगा.
असम-बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए बनेगी योजना
निर्मला सीतारमण ने कहा कि असम में बाढ़ नियंत्रण गतिविधियों के लिए केंद्र वित्तीय समर्थन देगा. सरकार बिहार में कोसी के लिए भी योजना बनाएगी.
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना 1.8 करोड़ रजिस्ट्रेशन: सीतारमण
निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ऊर्जा सुरक्षा एवं बदलाव के लिए एक नीतिगत दस्तावेज लेकर आएगी. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. देश में करीब 1.8 करोड़ लोगों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है.
आंध्र प्रदेश में राजधानी बनाने के लिए पैसा देगी सरकार: सीतारमण
आंध्र प्रदेश में राजधानी शहर के विकास के लिए सरकार विशेष वित्तीय सहायता देगी.
औद्योगिक कामगारों को मिलेगी डॉरमेटरी आवास की सुविधा
लोकसभा में अपना सातवां बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि औद्योगिक कामगारों को ‘डॉरमेटरी’ आवास की सुविधा मिलेगी. आंध्र प्रदेश के तीन जिलों को पिछड़ा क्षेत्र अनुदान प्रदान किया जाएगा. सरकार पहले अपतटीय खनन ब्लॉकों की नीलामी शुरू करेगी.
100 खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित करेगी सरकार: सीतारमण
सरकार एमएसएमई खरीदारों के लिए टीआरईडीएस मंच पर अनिवार्य रूप से जुड़ने के लिए कारोबार की सीमा को 500 करोड़ रुपये से घटाकर 250 करोड़ रुपये करेगी. देश भर में एनएबीएल से मान्यता-प्राप्त 100 खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी.
सौ शहरों में औद्योगिक पार्क बनाएगी सरकार: सीतारमण
निर्मला सीतारमण ने कहा कि आदर्श कौशल ऋण योजना को संशोधित कर 7.5 लाख रुपये तक के ऋण की सुविधा दी जाएगी. सौ शहरों में औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि पांच साल में एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा.
कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास: कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए सरकार कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास स्थापित करेगी. संकट से गुजर रहे एमएसएमई की कर्ज जरूरत सरकार-समर्थित कोष से पूरी की जाएगी.
पांच राज्यों में किसान क्रेडिट कार्ड शुरू किया जाएगा: सीतारमण
निर्मला सीतारमण ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में एमएसएमई के लिए ऋण गारंटी योजना लाई जाएगी. 100 करोड़ रुपये तक के कर्ज के लिए गारंटी की जरूरत नहीं है. पांच राज्यों में जनसमर्थ आधारित किसान क्रेडिट कार्ड शुरू किया जाएगा
एमएसएमई के लिए कर्ज गारंटी योजना लाएगी सरकार
निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार एमएसएमई के लिए कर्ज गारंटी योजना लाएगी. मुद्रा योजना के तहत कर्ज सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की गई है.
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में पूर्वोदय योजना चलाएगी सरकार
निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्वोदय योजना तैयार करेंगे. कौशल विकास के लिए केंद्र-प्रायोजित योजना राज्यों और उद्योग जगत के सहयोग से चलाई जाएगी. पांच साल में 20 लाख युवाओं को कुशल बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान
निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट में ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. पूर्वोत्तर राज्यों में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की 100 से अधिक शाखाएं स्थापित की जाएंगी.
बजट में बिहार को रेल, मेडिकल कॉलेज और एयरपोर्ट का तोहफा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के लिए नई रेल चलाने, मेडिकल कॉलेज और एयरपोर्ट बनाने का ऐलान किया है.
घरेलू संस्थानों में पढ़ाई के लिए 10 लाख रुपये का कर्ज
बजट में छात्रों को घरेलू संस्थानों में पढ़ाई के लिए 10 लाख रुपये तक का कर्ज देने का प्रावधान किया गया है.
सब्जी उत्पादन एवं सप्लाई चेन के लिए अधिक एफपीओ का गठन सब्जी उत्पादन एवं सप्लाई चेन के लिए अधिक एफपीओ का गठन किया जाएगा. बजट में कृषि भूमि एवं किसानों का रिकॉर्ड डिजिटल करने पर जोर दिया गया है. ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों में तेजी लाना नीतिगत लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
बीज विकसित करने के लिए अनुसंधान की समीक्षा
सरकार जलवायु अनुकूल बीज विकसित करने के लिए अनुसंधान की व्यापक समीक्षा करेगी. अगले दो साल में देशभर में एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.
विकसित भारत के लिए नौ प्राथमिकताओं पर जोर: सीतारमण
सरकार राज्यों के साथ साझेदारी में कृषि के लिए डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देगी. चालू वित्त वर्ष में विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे, नौ प्राथमिकताओं पर जोर रहेगा.
सब्जी उत्पादन के लिए क्लस्टरों को बढ़ावा
बजट में नौ प्राथमिकताओं का निर्धारण किया गया है, इसमें उत्पादकता, कृषि क्षेत्र की मजबूती, विनिर्माण और सेवाएं तथा अगली पीढ़ी के सुधार शामिल है. उत्पादन बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर सब्जी उत्पादन क्लस्टरों को बढ़ावा दिया जाएगा.
गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर ध्यान देने की जरूरत
फरवरी में अंतरिम बजट में घोषित विभिन्न योजनाओं का कार्यान्वयन अब भी जारी है. जनता ने हमारी सरकार को भारत को मजबूत विकास और सर्वांगीण समृद्धि के पथ पर ले जाने का अनूठा अवसर दिया है. जैसा कि अंतरिम बजट में कहा गया है कि हमें गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है.
शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ का प्रावधान
निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
रोजगार के लिए दो लाख करोड़ : सीतारमण
निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि 4.1 करोड़ युवाओं का पांच साल में दो लाख करोड़ रुपये के आवंटन से रोजगार मिलेगा, उनका कौशल बढ़ाया जाए.
बजट में रोजगार, कौशल और एमएसएमई पर ध्यान
निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट में रोजगार, कौशल, एमएसएमई और मध्यम वर्ग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा
6 करोड़ किसानों की जमीन रजिस्ट्री पर जोर
निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि देश के 6 करोड़ किसानों की जमीन रजिस्ट्री पर सरकार का जोर है.
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को पांच साल के लिए बढ़ा
निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को पांच साल के लिए बढ़ाया गया, जिससे 80 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा
मुद्रास्फीति 3.1 प्रतिशत पर: निर्मला सीतारमण
निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत की मुद्रास्फीति स्थिर बनी हुई है और चार प्रतिशत के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है. मुख्य मुद्रास्फीति 3.1 प्रतिशत पर बनी है. भारत की आर्थिक वृद्धि लगातार निखर रही
मजबूत विकास के लिए हमारी सरकार को लोगों ने दिया अवसर: सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि लोगों ने हमारी सरकार को भारत को मजबूत विकास और सर्वांगीण समृद्धि के पथ पर ले जाने का अनूठा अवसर दिया है.
नेचुरल फार्मिंग के लिए बजट में ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नेचुरल फार्मिंग को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि सरकार नेचुरल फार्मिंग पर जोर दे रही है.
नीतिगत अनिश्चितता की गिरफ्त में वैश्विक अर्थव्यवस्था
निर्मला सीतारमण ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था अब भी नीतिगत अनिश्चितता की गिरफ्त में है
भारत की अर्थव्यवस्था लगातार तेजी से बढ़ रहा है: निर्मला सीतारमण
लोकसभा में सातवां बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है. मुद्रास्फीति लगातार नीचे बनी हुई है और चार प्रतिशत के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है.
20 करोड़ गरीबों को मुफ्त में अनाज देने की घोषणा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 20 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज मिलेगा.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 7वीं बार पेश की बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश कर दिया है. इस बजट को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने वाला माना जा रहा है. निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में लगातार सातवीं बार बजट पेश किया bkl news network

Leave a Comment