बुलडोजर पर निकली बारात, चर्चा का विषय बनी
राजकुमार आर्य- खजनी गोरखपुर
गोरखपुर:- खजनी तहसील के नगर पंचायत उनवल के वार्ड संख्या-10 के निवासी मेहिन वर्मा के बेटे कृष्णा वर्मा के विवाह के लिए आज जब बारात बुलडोजर पर निकली तो सड़क के दोनों तरफ तमाशबीनों की भीड़ लग गई।
बताया जाता है कि शादी तय होने के बाद खलीलाबाद के ससुराल पक्ष के लोगों ने जब दुल्हे को ताना मारा कि इस बार तो बाबा जी की पार्टी खलीलाबाद संतकबीरनगर में हार गई।
यह बात दूल्हे को इतनी नागवार गुजरी कि उसने कहा कि बाबा जी हमारे उनवल की आन बान शान हैं। घर पहुंचने पर उसने बारात में दुल्हे को ले जाने के लिए कोई महंगी एयरकंडीशनर कार नहीं बल्कि बुलडोजर को चुना। परिवार के लोगों ने और संबंधियों ने उसे समझाया कि इससे वह हंसी और मजाक का पात्र बन जाएगा, लेकिन कृष्णा वर्मा और जिद पर आ गए। आखिरकार आज जब बुलडोजर पर बारात निकली और परछावन शुरू हुआ तो नगर क्षेत्र के लोगों ने उस पर फूल बरसाए।
यह भी पढे…शहरी नक्सल- एक दीमक:- आपके अगल-बगल और घर मे भी ये शहरी नक्सल मौजूद है, सतर्क रहे सावधान रहे..
इस दौरान डीजे पर बज रहा गीत
“घुस जालें बिलिया में सांप बिच्छू गोजर, चलेला जब चांप के बाबा के बुलडोजर” लोग झूम कर नाचे। इलाके में बुलडोजर पर निकली बारात चर्चा का विषय बनी हुई है।
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना….?






