अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर निशाना, “वर्क फ्रॉम होम तो सुना था, वर्क फ्रॉम जेल भी देखा जा रहा हैं “

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


Bkl news network दिल्ली: अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर निशाना, ‘वर्क फ्रॉम होम तो सुना था, वर्क फ्रॉम जेल भी देखा जा रहा हैं

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने वर्क फ्रॉम होम तो सुना था, लेकिन अब वर्क फ्रॉम जेल देखने का अवसर मिला।

यह भी पढे…..   यूपी: कैबिनेट बैठक में तीन दर्जन से अधिक प्रस्ताव पास, पर्यटन विभाग के 7 प्रस्ताव पास-

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद का प्रस्ताव सदन में पेश किया। इस दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को और गरीब किया। जनता ने भी कांग्रेस को बार-बार नकारा है और तीसरी बार देश में स्थिर सरकार बनाई है। वहीं इस दौरान अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने वर्क फ्रॉम होम तो सुना था, लेकिन अब वर्क फ्रॉम जेल देखने का अवसर विपक्षी गठबंधन ने दिया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब ये भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी का मुकाबला दो चुनावों में नहीं कर पाए तो एक ऐसा गठबंधन बनाया, जो जेल वाले और बेल वाले ने मिलकर बनाया, कुछ जेल में थे, कुछ बेल पर थे। कुछ यहां पर भी बेल वाले हैं। इन्होंने अपने सहयोगी चुने, शराब घोटाले वाले, जमीन घोटाले वाले चुने और तो और वो सब चुने जो जेल और बेल पर थे।

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि इनकी पार्टी तो ऐसी है, जिसका नेता जो अपने आप को दुनिया का सबसे ईमानदार नेता बताता है और वो इतना ईमानदार निकला कि देखो आज जेल में हैं। हमने तो वर्क फ्रॉम होम तो सुना था, वर्क फ्रॉम जेल देखने का अवसर इन लोगों ने दिया कि जेल सरकार कैसे चलती है।

इंडिया एलायंस पर अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना

इस दौरान इंडिया पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव में भय और भ्रम की राजनीति की। आपने प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वालों को भी टिकट देकर सांसद बनाने का काम किया। मैं पूछता हूं कि किसको टिकट दिया, टुकड़ों-टुकड़ों गैंग वालों को? आपकी सरकारों में अंग्रेजों की मानसिकता दिखती थी। पहले दंड देने वाले कानून थे, अब हमने न्याय देने वाला कानून दिया। अब नाबालिग से रेप करने वाले को फांसी की सजा होगी। विद्रोह करने वाले को जेल होगी। वहीं राजद्रोह की जगह अब देशद्रोह कानून होगा और देश के खिलाफ बोलना गुनाह होगा।

राहुल गांधी पर भी अनुराग ठाकुर का तंज

अनुराग ठाकुर ने एनडीए सरकार की पिछले 10 सालों की कई आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया और राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने से पहले तक वे बिना जिम्मेदारी के सत्ता का आनंद ले रहे थे। दरअसल राहुल गांधी के विपक्ष के नेता बनने पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता के पास अब जिम्मेदारी के साथ सत्ता है और बिना किसी जिम्मेदारी के जमींदारी नहीं चलेगी। वो कई सालों से बिना जिम्मेदारी के सत्ता का आनंद ले रहे थे और उन्होंने जोर देकर कहा कि अब कांग्रेस नेता के लिए यह अग्निपरीक्षा है। Bkl news network

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना ..?

Leave a Comment