अयोध्या रेलवे स्टेशन की बाउंड्री वॉल गिरने की खबर निकली झूठ: कांग्रेस पार्टी द्वारा वीडियो शेयर करने पर बीजेपी ने बोला हमला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bkl news network up: अयोध्या रेलवे स्टेशन की बाउंड्री वॉल गिरने की खबर निकली झूठी: कांग्रेस पार्टी द्वारा वीडियो शेयर करने पर बीजेपी ने बोला हमला
दीवार गिरने को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता ने वीडियो शेयर कर बीजेपी और पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है.

Ayodhya Railway Station: अयोध्या रेलवे स्टेशन की गिरी बाउंड्री वॉल! कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर किया दावा, अब सामने आई ये सच्चाई
अयोध्या रेलवे स्टेशन की गिरी दीवार का पूरा सच

Ayodhya Railway Station: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हल्की बारिश में ही अयोध्या रेलवे स्टेशन की दीवार ढह गई. इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को जिस अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया था, उसी की दीवार गिरी है. इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी बीजेपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है.
कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
कांग्रेस ने आधिकारिक एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “बीजेपी ने प्रभु राम की अयोध्या में भी भ्रष्टाचार कर दिया. अयोध्या रेलवे स्टेशन का 20 मीटर लंबा बाउंड्री वॉल ढह गया है. इस स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ 6 महीने पहले ही किया था. ये टूटा हुआ बाउंड्री वॉल बीजेपी के भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है. साफ है कि बीजेपी के भ्रष्टाचार मॉडल में क्वालिटी और गारंटी की उम्मीद न करें.”

फैक्ट चेक पीआईबी फैक्ट चेक के अनुसार सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हाल ही में उद्घाटन किए गए नए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की चारदीवारी ढह गई है. फैक्ट चेक के अनुसार वीडियो में दिखाई गई चारदीवारी पुराने स्टेशन का हिस्सा था.

फैस्ट चेक में बताया गया कि एक व्यक्ति ने दीवार के पास खुदाई की और फिर वहां पानी जम गया इस वजह से दीवार गिर गई. पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घटन किया था, bkl news network

Leave a Comment