उत्तरप्रदेश के 9 विधायक देंगे इस्तीफा, इन विधान सभा क्षेत्रों में होगा उपचुनाव,
Bharatkilagam.com :- लोकसभा चुनाव के बाद अब उत्तर प्रदेश के 9 विधायक जल्द इस्तीफा दे सकते हैं.
यह सभी विधायक इस बार चुनाव जीतकर सांसद बन चुके हैं और अब विधायकी छोड़ने की तैयारी में हैं यूपी के 9 विधायक देंगे इस्तीफा, सभी सीटों पर होगा उपचुनाव,
जानिए वजह: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद इस चुनाव में कई ऐसे नेताओं ने लोकसभा का चुनाव लड़ा जो मौजूदा समय में विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य थे. अब लोकसभा की सदस्यता मिलने के बाद ये लोग उत्तर प्रदेश की विधानसभा और विधान परिषद की सदस्यता के साथ मंत्री पद से भी इस्तीफा देंगे. जिसके बाद इन सीटों पर उपचुनाव होना लगभग तय है.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे. अखिलेश मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से विधायक हैं. सपा के अवधेश प्रसाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो फैजाबाद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. सपा के लालजी वर्मा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो अंबेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा सीट से विधायक हैं. सपा के जियाउर रहमान बर्क विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट से विधायक है..?
भाजपा के ये नेता देंगे इस्तीफा
भाजपा के अनूप वाल्मीकि प्रधान विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से विधायक हैं. बीजेपी के अतुल गर्ग विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो गाजियाबाद विधानसभा सीट से विधायक हैं. बीजेपी के प्रवीण पटेल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो फूलपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. योगी सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद विधान परिषद सदस्य की सदस्यता से दिया इस्तीफा, वो योगी सरकार में पीडब्ल्यूडी विभाग में कैबिनेट मंत्री हैं
यह भी पढे…योगी पुरे एक्शन मोड पर, पुरे प्रदेश से लापरवाह अधिकारीयों की सुची पहुची योगी के टेबल पर..?
रालोद के चन्दन चौहान विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो मीरापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. निषाद पार्टी के विनोद कुमार बिंद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो मिर्जापुर जिले की मझवा विधानसभा सीट से विधायक हैं. यानी देखा जाए यूपी के 9 विधायक और एक एमएलसी अपने पद से इस्तीफा देंगे. इसके बाद इन सभी 9 विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव होना तय माना जा रहा है. Bkl news network
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?





