प्रदेश में संचालित हैं 103 आश्रम पद्धति विद्यालय, बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, आवास और भोजन की है सुविधा,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

22 आश्रम पद्धति विद्यालयों को मिले प्रधानाचार्य, 

शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए प्रवक्ताओं को दी गई प्रोन्नति,

फरवरी में भी 11 प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य के रूप में किया गया था प्रोन्नत,

प्रदेश में संचालित हैं 103 आश्रम पद्धति विद्यालय, बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, आवास और भोजन की है सुविधा,

लखनऊ, 8 जून। प्रदेश की योगी सरकार वंचित समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित 22 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों (आश्रम पद्धति विद्यालय) में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति विभाग द्वारा की गई है। ये नियुक्ति यहां पढ़ाने वाले प्रवक्ताओं को प्रोन्नति देकर की गई है, ताकि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर किया जा सके। गौरतलब है कि इसी वर्ष फरवरी माह में 11 प्रवक्ताओं को प्रोन्नति देकर प्रधानाचार्य बनाया गया है।

यह भी पढे…सुपर स्टार पवन कल्यान नरेंद्र मोदी को प्रधामंत्री बनने के लिए बिना शर्त समर्थन दिया..? मोदी ने कहा यह पवन नही आँधी है..?

रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया हुई तेज,

आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित समाज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 103 आश्रम पद्धति विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन, ड्रेस आदि प्रदान की जाती है।

यहां पढने वाले बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कुशल शिक्षकों के मार्गदर्शन में निःशुल्क कराई जाती है। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में विद्यालयों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है, ताकि विद्यालयों के प्रशासनिक कार्यों के साथ तकनीक आधारित शिक्षा के ढांचे को और मजबूत किया जा सके।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना..

दिनेश चन्द्र मिश्र की रिपोर्ट गोरखपुर:-

Leave a Comment