बिहार न्युज:- योगी आदित्यनाथ पहुचे चंपारण, जनसभा मे बुलडोजर रहा आकर्षण का केंद्र, मिलकर लड़ना और लूटना ही इंडी गठबंधन का उद्देश्य : योगी आदित्यनाथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मिलकर लड़ना और लूटना ही इंडी गठबंधन का उद्देश्य : योगी आदित्यनाथ,

– सीएम योगी ने पश्चिमी चंपारण में चुनावी जनसभा को किया संबोधित,

– पार्टी प्रत्याशी डॉ संजय जायसवाल के पक्ष में योगी ने विशाल जनसमूह को किया संबोधित,

– बोले योगी, माफिया और आतंकियों का इलाज केवल बुलडोजर है,

– कहा, कांग्रेस जजिया कर लगाकर करना चाहती है आपकी आधी संपत्ति पर कब्जा,

यह भी पढे….नौका बिहार से गोरखपुर विश्वविद्यालय तक, फ्लैग मार्च निकालकर टुन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओ ने, मतदान के लिए लोगो को जागरूक किया..?

पश्चिमी चंपारण,  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का उद्देश्य मिलकर लड़ना और लूटना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जनता एक स्वर से कह रही है कि फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। योगी ने कहा कि बीते 10 साल में हम सबने बदलते भारत को देखा है। उन्होंने कहा कि आज का भारत दुश्मनों के घर में घुसकर काम तमाम करता है। योगी आदित्यनाथ गुरुवार को रामगढ़वा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी डॉ संजय जायसवाल के लिए जनता से वोट की अपील की।

जनसभा में बुलडोजर रहा सबके आकर्षण का केंद्र

योगी ने कहा कि डॉ संजय जायसवाल एक उच्च शिक्षित चिकित्सक हैं। हम दोनों एक साथ सांसद थे। हम दोनों विकास के बारे में चर्चा करते थे। गरीब कल्याण की चर्चा करते थे। योगी ने जनसभा में मौजूद बुलडोजर को देखते हुए कहा कि यहां आने से पहले जो बुलडोजर यहां मंगाया गया है, यही माफिया और आतंकवादियों का सबसे अच्छा उपचार है।

अयोध्या में भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक हो रहा है

बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी सरकार में आतंकवाद और नक्सलवाद का सफाया हो चुका है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम विराजमान हो गये हैं। इस एक बात से ही बिहारवासी इतने मगन हैं, क्योंकि बिहार माता जानकी का मायका है। आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक हो रहा है। अयोध्या में उनका जन्मोत्सव भी मन रहा है और वह होली भी मना रहे हैं। आज अयोध्या ऐसी चमका दी गई है कि आपको लगेगा कि ये प्रभु श्रीराम के समय की अयोध्या हो गई है। योगी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी की साधना स्थली भले ही यहां पर है, मगर उनके नाम पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण अयोध्या में हुआ है। वहां जितने भी विश्रामालय हैं वो निषादराज के नाम पर हैं। नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था माता शबरी के नाम पर हो रही है।

इन्हें लूटने की स्वतंत्रता कतई नहीं देना है

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज एक तरफ भाजपा और एनडीए देश का सम्मान बढ़ा रही है, सुरक्षा को मजबूत बना रही है। विरासत का सम्मान, विकास की योजनाओं के साथ ही गरीब कल्याण के लिए काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन का उद्देश्य है मिलकर लड़ना और जीतकर लूटना। इन्हें लूटने की स्वतंत्रता कतई नहीं देना है। बिहार को जिस अराजकता से जेडीयू और बीजेपी ने उबारा है उसे फिर से नहीं लाना है। योगी ने कहा कि बिहार में लालू जी कहते हैं कि ओबीसी का आरक्षण मुसलमानों को दे देना चाहिए। यही बात कांग्रेस का मेनिफेस्टो भी कहता है कि अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण से काटकर मुसलमानों को देना है। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से उबारा है। वहीं राहुल कह रहे हैं कि एक झटके में वह सबको गरीबी से उबार देंगे। उसके लिए वह हर एक की व्यक्ति की संपत्ति का सर्वे कराएंगे और उसपर विरासत टैक्स लगाएंगे। पूर्वजों की संपत्ति में से आधी संपत्ति लेकर उसे पाकिस्तान, अफागानिस्तान और बांग्लादेश से आए घुसपैठियों को बांटेंगे। योगी ने कहा कि विरासत टैक्स के बाद आपके घर के एक कमरे में जबरदस्ती किसी मुसलमान को दे दिया जाएगा।

मंदिरों को इसी दुष्ट औरंगजेब ने तोड़ा था

योगी ने कहा कि कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। शरीफ मुसलमान भी अपने बच्चों का नाम औरंगजेब के नाम पर नहीं रखता है। औरंगजेब की कारस्तानी जानना हो तो पटना की लाइब्रेरी में जाकर पढ़िए। जिसने जीते-जी अपने पिता शाहजहों को पानी के लिए तरसाया था, उसे बंदी बना लिया था और अपने भाई की हत्या करा दी थी। वहीं दूसरी तरफ एक हिन्दू जीते जी अपने बड़ों का आदर करता है और मरने के बाद श्राद्ध और तर्पण करता है। काशी और मथुरा की मंदिरों को इसी दुष्ट औरंगजेब ने तोड़ा था। इसने ही जजिया कर लगाया था। कांग्रेस का ये विरासत टैक्स भी जजिया कर है। हमें जजिया कर नहीं चाहिए। हमें देश की आवाज के साथ एक जुट होकर प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार भी देश की बागडोर को सौंपना है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी और जनता दल युनाइटेड के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए…?

राजकुमार आर्य की रिपोर्ट:-

Leave a Comment