दिल्ली : (bkl news network) 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान है ,ज़िला कलेक्टर ऑफिस में नामांकन भरते हुए राहुल गांधी ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई
राहुल ने लिखा, “वायनाड मेरा घर है और यहाँ के लोग मेरे परिवार हैं. पिछले पाँच सालों मे बहुत कुछ सीखा है और उन्होंने मुझसे बहुत प्यार और स्नेह किया है. मैं बहुत गर्व और विनम्रता के साथ इस ख़ूबसूरत भूमि से एक बार फिर लोकसभा 2024 के लिए अपना नामांकन दाखिल कर रहा हूँ,
राहुल गांधी के चुनावी हलफ़नामे में कई जानकारियां सामने आई हैं,
उन्होंने अपने शपथ पत्र में कहा है कि उनके नाम पर कोई गाड़ी नहीं है
राहुल गांधी ने अपने शपथ पत्र में बताया कि पिछले पाँच सालों में उन्हें 6 करोड़ रुपये की इनकम हुई है.
शपथ पत्र में राहुल ने अपने कुल संपत्ति 20.39 करोड़ रुपये की बताई है. इससे पहले 2019 में उन्होंने 15.88 करोड़ रुपये बताई थी.बीते पांच साल में राहुल गांधी की संपत्ति में क़रीब पांच करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है.
शपथ पत्र के मुताबिक़ राहुल गांधी के पास 55 हजार रुपये नक़दी हैं और 26.25 लाख रुपये दो बैंक खातों में जमा है
राहुल गांधी ने बताया कि उनके पास यंग इंडियन के 100 रुपये मूल्य के 1900 शेयर हैं, जिनकी कीमत एक लाख 90 हजार रुपये हैं.राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने 25 कंपनियों के शेयर ख़रीदे हुए हैं, जिसमें उनके 4.33 करोड़ रुपये जमा हैं.
अलावा सात म्यूचुअल फंड्स में 3.81 करोड़ रुपये हैं और क़रीब 15 लाख रुपये के गोल्ड बॉन्ड भी हैं.
शपथ पत्र के मुताबिक़ राहुल गांधी ने बीमा के रूप में 61.52 लाख रुपये जमा किए हैं. उनके पास 4.20 लाख कीमत के सोने और अन्य तरह के आभूषण हैं. इस तरह राहुल गांधी की कुल चल संपत्ति 9.24 करोड़ रुपये की है.
सचिन पायलट बोले- कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन में बड़ा दिल दिखाते हुए हितों से समझौता किया
इलेक्टोरल बॉन्ड पर राजनीति तेज़, विपक्ष के निशाने पर पीएम
अचल संपत्ति कितनी है?
शपथपत्र के मुताबिक़ राहुल गांधी के पास क़रीब 11 करोड़ 15 लाख रुपये की अचल संपत्तियां हैं.
राहुल ने बताया कि बहन प्रियंका गांधी के साथ उन्होंने दिल्ली के महरौली स्थित सुल्तानपुर गांव में दो खेती की ज़मीन ली हुई है, जिसमें वे आधे-आधे के हिस्सेदार हैं.
शपथ पत्र के मुताबिक़ इसकी मौजूदा बाजार क़ीमत 2.10 करोड़ रुपये है.राहुल गांधी के नाम पर गुरुग्राम में 5 हज़ार 538 वर्ग फिट का ऑफिस स्पेस है, जिसकी मौजूदा क़ीमत करीब 9 करोड़ रुपये है.
शपथ पत्र में राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने 1989 में 12वीं क्लास की पढ़ाई सीबीएसई से पास की थी





