लखनऊ: मुरादाबाद BJP प्रत्याशी की चुनाव के बाद मौत, पढ़े पुरी खबर और जाने चुनाव आयोग ने क्या कहा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दिनेश चन्द मिश्र गोरखपुर की रिपोर्ट:-

मुरादाबाद से बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश सिंह के निधन से काउंटिंग और चुनाव की प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। काउंटिंग पूरी की जायेगी। यदि स्वर्गीय सर्वेश सिंह जीत गए तो ये सीट रिक्त घोषित करके दोबारा चुनाव कराए जायेंगे। और यदि वो हार गए तो जीते हुए कैंडिडेट को सांसद का सर्टिफिकेट दिया जाएगा और चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण मानी जायेगी

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना

लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे दिल्ली एम्स में 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह जी के निधन से स्तब्ध हूं। ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और उनके समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।” बता दें कि इस सीट पर 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत वोटिंग हुई थी। मुरादाबाद में करीब 60 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि इसी सीट पर साल 2019 में 65.39 फीसदी वोटिंग हुई थी।

कुंवर सर्वेश सिंह 4 बार मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा सीट से विधायक रह चुके हैं। साल 2014 में भाजपा से मुरादाबाद के सांसद भी चुने गए। हालांकि, 2019 में वो हार गए थे, लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने इस बार उन्हें फिर से लोकसभा टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था। सर्वेश सिंह के बेटे सुशांत सिंह बिजनौर की बढ़ापुर विधान सभा से बीजेपी विधायक हैं।

Leave a Comment