लोकसभा चुनाव 2024 में प्रथम चरण के मतदान के दौरान बंगाल में भाजपा _टीएमसी कार्यकर्ताओ के बीच भिडंत

Bjp, Congress, sp, bsp

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मतदान के दौरान हिंसा बंगाल में हिंसा, BJP और TMC ने एक-दूसरे के खिलाफ कराईं शिकायतें

bkl news network

पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान कई जगह हिंसा देखी गई, जिसके चलते टीएमसी और बीजेपी ने एक दूसरे पर आरोप लगाए. हालांकि मेदिनीपुर में कथित पथराव की घटना पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि राज्य में कानून पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा
पश्चिम बंगाल में आज (19 अप्रैल) को मतदान किया जा रहा है, पश्चिम बंगाल के तीन प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, जिनमें कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी शामिल हैं. इस दौरान कूचबिहार से हिंसा की खबरें सामने आरही है. जानकारी के मुताबिक कूचबिहार के गिरियाकुठी में हालात बिगड़ गए और हिंसा देखी गई.बता दें, मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ है और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा. इस बीच अभी तक बीजेपी और टीएमसी ने एक दूसरे के ऊपर हिंसा को लेकर चुनाव आयुक्त में कई शिकायतें दर्ज कराई. बीजेपी समर्थकों के घरों में तोड़फोड़ की गई, जिसको लेकर बीजेपी समर्थकों ने तृणमूल कांग्रेस पर हमले का आरोप लगाया है. हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने हमले के आरोपों से इनकार कर दिया है।

Bkl news network

टीएमसी ने लगाया बीजेपी पर आरोपटीएमसी नेताओं ने बीजेपी पर आरोप लगाया, बारोकोडाली ग्राम पंचायत एआईटीसी नेताओं ने बताया कि कैसे भाजपा के गुंडों ने, उनके बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में, आज सुबह मतदान केंद्र 226 और 227 पर पहुंचने से पहले तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हिंसा की. टीएमसी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के समर्थन की कमी से परेशान होकर बीजेपी ने अब हिंसा का सहारा लेने और हमारे लोकतंत्र को नष्ट करने का फैसला किया पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में कथित पथराव की घटना पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने कहा कि शांति और सद्भाव एक ऐसी चीज है जो बंगाल के लोग चाहते हैं और बंगाल के लोग इसके हकदार हैं. यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि राज्य में कानून और व्यवस्था बनी रहे. हिंसा करने वालों पर मामला दर्ज होना चाहिए और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।
देश में आज पहले चरण के चुनाव हो रहे हैं, जिसके चलते 21 राज्य की 102 निर्वाचन क्षेत्र में वोट डाले जा रहे हैं. हालांकि वोटों की गिनती 4 जून को की जाएगी

bkl news network

Leave a Comment