✍️गौतम अदाणी: सादगी में संपन्न हुआ जीत अडानी का विवाह, 10,000 करोड़ रुपये समाजसेवा को समर्पित
अरबपति गौतम अडानी के बेटे जीत अडानी ने दिवा शाह संग सादगीपूर्ण शादी की. समारोह में मशहूर हस्तियां नहीं थीं. अडानी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की.
* अडानी समूह की ओर से दान किया गया ये पैसा समाज के सभी वर्गों को किफायती विश्व स्तरीय अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के लिए होगा.
* इसके अलावा, किफायती शीर्ष-स्तरीय K-12 स्कूलों और रोजगार के साथ उन्नत वैश्विक कौशल अकादमियों के नेटवर्क तक पहुंच प्रदान करने पर फोकस होगा.
*गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी और दिवा शाह ने शादी से पहले ‘मंगल संकल्प’ लिया. जिसके तहत 500 दिव्यांग बहनों की शादी के लिए 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.*
■ उद्योगपति और अदाणी समूह के चैयरमैन गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी और दिवा शाह की शादी बेहद ही साधारण और पारंपरिक समारोह में अहमदाबाद में हुई। गौतम अदाणी ने विवाह समारोह की कुछ तस्वीरें साझा कर दोनों को आशीर्वाद दिया है।
यह भी पढ़ें:- मोदी सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…..
■ जीत अदाणी और दिवा शाह की सगाई 14 मार्च, 2023 को एक समारोह में हुई, जिसमें उनके करीबी दोस्त और पारिवारिक मित्र शामिल हुए थे।
■ एक पिता के रूप में उनके द्वारा की जाने वाली इस मंगल सेवा से मैं बहुत संतुष्ट हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि इस प्रयास से अनेक दिव्यांग बेटियों और उनके परिवारों का जीवन सुख, शांति और सम्मान के साथ आगे बढ़ेगा. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह जीत और दीवा को सेवा के इस पथ पर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद और शक्ति प्रदान करें.
■ इससे पहले 2022 में गौतम अदाणी ने अपने 60वें जन्मदिन और अपने पिता शांतिलाल अदाणी की 100वीं जयंती के अवसर पर 60,000 करोड़ रुपये दान किए थे. इसका उद्देश्य भारत में लंबे समय तक सामाजिक आवश्यकताओं को संबोधित करना था, जिसमें स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कौशल विकास में निवेश करने की प्रतिबद्धता थी ताकि अधिक न्यायसंगत, भविष्य के लिए तैयार भारत का निर्माण किया जा सके.
फोलो करे
यह भी पढ़ें:- सरकार के लाख प्रयास करने के बाद भी नहीं रुक रही बिजली चोरी धड़ल्ले से बिजली चोरी करते हैं बिजली चोर इन्हें कोई डर नहीं
जीत और दिवा की शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए गौतम अडानी ने कहा कि परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए. यह शादी आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ. यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं. मैं आप सभी से बेटी दिवा और जीत के लिए स्नेह और आशीष का हृदय से आकांक्षी हूं.????








