पूर्व पार्षद के घर जाकर सीएम योगी ने जाना कुशलक्षेम
दिनेश चन्द्र मिश्र की रिपोर्ट:-
गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व पार्षद रामभुआल कुशवाहा के घर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने श्री कुशवाहा के शीघ्र पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की।
चिड़ियाघर का निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रामभुआल कुशवाहा के आवास पर गए। श्री कुशवाहा को पिछले माह ब्रेन स्टोक हुआ था जिसका इलाज लखनऊ में हुआ था।
यह भी पढे…आप पढ रहे है भारत की लगाम न्युज, दुसरा न्युज और आर्टिकल पढने के लिए यहा क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और पूर्ण आरोग्यता के लिए उन्हें चिकित्सकीय परामर्श में बने रहने का सुझाव दिया। सीएम ने रामभुआल कुशवाहा के पुत्र का भी कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव व गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह भी मौजूद रहे।
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?
यह भी पढे…पथरी:- घरेलु आयुर्वेदिक उपचार के तहत खरबूज का बीज “पथरी” को गलाने का सामर्थ्य रखता है..?





