Gorakhpur: गोला थाने मे एक युवक के मौत के बाद 22 पुलिस वाले पर केस दर्ज क्राइम ब्रांच करेंगी जांच

Gorakhpur news
गोरखपुर न्युज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गोला थाने में युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत के मामले में थानेदार सहित ड्यूटी पर मौजूद पुलिसवालों के साथ ही 22 लोगों पर दर्ज एफआईआर की जांच एसएसपी ने क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है।

वहीं दूसरी तरफ छेड़खानी व SC : ST  में दर्ज पहले केस की विवेचना सीओ गोला करेंगे। पुलिस अफसरों के मुताबिक विवेचना के आधार पर ही इस मामले में अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गोला थाना क्षेत्र के बाढ़ा बुजुर्ग निवासी युवक विनय कुमार पांडेय उर्फ दीपक की बुधवार की रात में पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में उनके भाई चंद्रप्रकाश पांडेय के तहरीर पर एसएचओ गोला, चौकी प्रभारी चीनी मिल, ड्यूटी पर तैनात समस्त स्टाफ के अलावा आर्यन व गुलशन निवासी बाढ़ा बुजुर्ग, कन्हैया निवासी बेवरी चौराहा, रामचंद्र निवासी गोला व अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा,जानमाल की धमकी और हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने आरोपित बनाए गए पुलिस कर्मियों को गुरुवार की रात लाइन हाजिर कर दिया। वहीं पुलिसवालों पर दर्ज केस को क्राइम ब्रांच ट्रांसफर कर दिया है। उधर, थाने में अभी तक किसी की तैनाती नहीं हुई है। चुनाव आयोग से स्वीकृति के आधार पर नए थानेदार की तैनाती की बात कही जा रही है।

उधर, विनय के भाई चंद्रप्रकाश ने कहा कि छेड़खानी जैसे झूठे आरोप में तेजी दिखा कर मेरे भाई को गिरफ्तार करने वाली पुलिस वालों को भाई की मौत के तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं किया गया है। गवाह के रूप में मौजूद थाने की सीसी फुटेज अभी तक हम लोगों को नहीं दिखाया गया। उन्होंने सीसी फुटेज में छेड़छाड़ की आशंका जताई है। चंद्र प्रकाश ने घटना का सीसी फुटेज कब्जा में लेने की अधिकारियों से मांग की है।

#gorakhpurnews

Leave a Comment