Bklnewsnetwork up:’2027 में सपा सरकार बनी तो गोरखपुर की तरफ होगा बुलडोजर का रुख’, अखिलेश का CM योगी पर हमला
बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का भी रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में सपा की सरकार बनने के बाद सभी बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की ओर होगा
बुलडोजर एक्शन पर बोले अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश में बुलडोजर एक्शन को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि 2027 में सपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश के सभी बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा. सपा मुखिया का यह रिएक्शन बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद आया है.
अखिलेश यादव सपा कार्यालय में पार्टी के गोरखपुर संगठन के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने बुलडोजर एक्शन को लेकर बयान दिया. इसके अलावा सपा मुखिया ने कहा कि सरकार द्वारा निर्दोष लोगों को फंसाया जा रह bkl news network





