गोरखपुर की होली पर घटित 10 बड़ी खबर, मात्र 1 क्लिक पर

गोरखपुर की दिन भर की 10 बड़ी खबरें एक क्लिक में
गोरखपुर की दिन भर की 10 बड़ी खबरें एक क्लिक में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

1. टावर लगाने के नाम पर 5 लाख की ठगी केस दर्ज

गोरखपुर में टॉवर लगवाकर 20 हजार रुपये महीना कमाने का झांसा देकर जालसाज ने पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। कई माह गुजरने के बाद भी टॉवर नहीं लगने पर पीड़ित ने जब संपर्क किया तो पता चला कि उसके साथ जालसाजी हो गई।
आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर जालसाज के परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर नैयापार खुर्द निवासी शाहिद अंसारी, फिरोज अंसारी और मनीष सिंह के खिलाफ जालसाजी, रुपये हड़पने, धमकी और एससी-एसटी की धारा में केस दर्ज कर लिया। एम्स इलाके के रजही निवासी अभिषेक कन्नौजिया ने दी तहरीर में लिखा है कि उनकी जमीन रजही के पास है।

2. होली खेलने के बाद सरयू नदी में डूबने से एक युवक की मौत
सरयू नदी में डूबने से एक हर्ष सिंह (13) की मौत हो गई। मौत सोमवार को होली खेलने के बाद सरयू नदी में स्नान करने के दौरान हुई। साथ गए लड़कों ने डूबने की सूचना परिजनों को दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। लार थाना क्षेत्र के देवसियां गांव निवासी हर्ष सिंह (13) पुत्र रिंटू सिंह गांव के बच्चों के साथ होली खेलने के बाद गांव के समीप बह रही सरयू नदी में अपने तीन साथियों के साथ स्नान करने गया। स्नान करते वक्त गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

3. चुनाव प्रचार का नया नियम गोरखपुर मे लागू 

चुनाव प्रचार, रैली या जनसभा में गाड़ियों की संख्या को लेकर कोई पाबंदी नहीं है। लेकिन, इतना जरूर ध्यान रखना होगा कि काफिले में 10 से अधिक गाड़ियां होती हैं तो अत्तिरिक्त गाड़ियों को 200 मीटर का फासला बनाकर चलना होगा। यह अंतर हर दसवीं गाड़ी के बाद रखना पड़ेगा। सभी गाड़ियों के लिए प्रशासन से अनुमति लेना जरूरी है। गाड़ियों का खर्च प्रत्याशी के खर्च में जोड़ा जाएगा।
एक प्रत्याशी को 95 लाख खर्च सीमा तय किया गया है
नामांकन स्थल से 100 मीटर दूर ही गाड़ी रोक दिया जायेगा ! पिछले चुनावों की ही तरह इस बार भी गोरखपुर और बांसगांव लोकसभा सीट के लिए नामांकन, पुराने कलेक्ट्रेट में होगा।

4. मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में पहले से दो गुने हो जाएंगे दवा के काउंटर
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मरीजों को दवा के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यहां पर दवा वितरण काउंटरों की संख्या दो गुनी होगी। इसमें एक काउंटर बुधवार से शुरू हो जाएगा।

5. लापरवाही बढ़ाने वाले कॉलेज ऊपर लगेगा 1 लाख का जुर्माना
सत्र 2022-23 के परीक्षा परिणामों में देरी पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। अब भविष्य में आंतरिक या प्रायोगिक परीक्षा के अंक अपलोड करने में देरी करने वाले कॉलेजों पर 25 हजार से 1 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। जुर्माने की राशि को लेकर डीडीयू प्रशासन मंथन कर रहा है। डीडीयू में सत्र 2023-24 सत्र के वार्षिक और सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। लेकिन सत्र 2022-23 का परिणाम अब जाकर घोषित किया गया है।

6. 26 को योगी आदित्यनाथ नरसिंह भगवान के शोभायात्रा का करेंगे शुरुआत, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ से लोकमंगल एवं चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की। इससे पहले रविवार शाम को वह पांडेयहाता से निकलने वाली होलिका दहन शोभायात्रा में सम्मिलित हुए थे। मंगलवार को सीएम घंटाघर से निकलने वाली भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे।

7. बिजली का बिल जमा करना हुआ बेहद आसान

बिजली उपभोक्ताओं को अब बिल जमा करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बिजली निगम ने निजी संस्थाओं के साथ करार किया है। इन संस्थाओं के कर्मचारी डोर-टू-डोर जाकर बिजली का बिल कैश जमा करेंगे।
साथ ही मौके पर रसीद भी देंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को कोई अतरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। बिल कलेक्शन के लिए एजेंसी अलग-अलग डिवीजन में काउंटर भी खोलेगी, जहां पर उपभोक्ता आसानी से बिल जमा कर सकेंगे।
गोरखपुर जोन में करीब 8 लाख बिजली उपभोक्ता है। उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने चार संस्थाओं से करार किया है। इन संस्थाओं के कर्मी दो लाख से कम का बिजली जमा कर सकेंगे। बिल की राशि के अनुसार उन्हें कमीशन मिलेगा। कलेक्शन ऑफ इलेक्ट्रीसिटी बिल्स इन स्टेट ऑफ यूपी की ओर से यह व्यवस्था लागू की गई है। एजेंसी को भी बिल जमा कराने पर कमीशन मिलेगा।

8. राप्ती नदी में डूबी दो बालिकाएं होली खेलने के बाद गई थी नहाने
बांसी कोतवाली क्षेत्र के भगतपुरा घाट राप्ती नदी में होली के बाद नहाने गई दो बालिकाएं डूब गईं। वहीं, साथ में नहाने गईं दो महिलाएं किसी तरीके से बाहर निकलीं और ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंची बांसी कोतवाली पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है। देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोतवाली क्षेत्र के तेजगढ़ निवासी सुमन (15) पुत्री ईनल और नंदिनी (14) पुत्री बैनाम सोमवार को होली खेलने पड़ोस के ही तेजगढ़ गांव में रिश्तेदारी में गई थी। वहां होली खेलने के बाद गांव के ही निवासी अकालपति और सीमा पत्नी चुल्हई के साथ भगौतापुर गांव के पास से गुजरने वाली राप्ती नदी में नहाने गई थी। बताया जा रहा है की सुमन और नंदिनी नहाते समय गहरे पानी में जाकर डूबने लगी और सीमा भी डूब रही थी। यह देख अकालपति दौड़ी और ग्रामीणों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सीमा को किसी तरीके से बचा लिया। लेकिन सुमन और नंदिनी लापता हो गई।

9. खजनी में कार की ठोकर से युवक घायल हालत गंभीर

खजनी थाना क्षेत्र में होली त्योहार पर सभी क्षेत्रवासी लगे रहे लेकिन खजनी चौराहे पर रुद्रपुर निवासी सन्तोष कुमार मद्धेशिया उम्र लगभग 35बर्ष की कार की ठोकर से हुई दुर्घटना हालत गम्भीर जिला अस्पताल मे उपचार हेतु भेजा गया। बताते हैं कि लाल रंग की कार तेज़ गति से आ रही थी जिससे जबरदस्त ठोकर मारी है । दुर्धटना होने वाले व्यक्ति खजनी कस्बे में ठेला पर मोमो बेचता था जो कि हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

10. सूरजकुंड ओवर ब्रिज से नीचे गिरा बाइक सवार हुई मौत

सूरजकुंड ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह अपनी मौसेरी बहन के निधन की सूचना पर उनके अन्तिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक नम्बर के आधार पर युवक की पहचान कर उसके घरवालों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक गुलरिहा के भटहट निवासी उमेश (40) पुत्र प्रह्लाद राजभर चिलुआताल थाना क्षेत्र के करीम नगर में किराये पर कमरा लेकर रहता था। तिवारीपुर इलाके में उसकी मौसी रहती है। सोमवार को मौसी की बेटी का निधन हो गया था। जानकारी होने पर वह पड़ोसी की बाइक लेकर अन्तिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहा था।

गोरखपुर की 10 बड़ खबर पढने के लिए धन्यवाद .. हर रोज की ख़बर पढने के लिए निचे घंटी पर क्लिक कीजिए

Leave a Comment