Gorakhpur news: CM योगी के शोभायात्रा रूट पर DM और SSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएम के शोभायात्रा रूट पर DM और SSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएजा

गोरखपुर:- डीएम व एसएसपी ने रविवार को होलिका दहन समिति के तत्वाधान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निकाले जानी वाली मार्ग जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर निरीक्षण किया इस दौरान ड्रोन कैमरे से मुख्यमंत्री योगी के शोभायात्रा के मार्ग का जायजा लिया गया

जिसमें कुछ लोगो के छतो पर इट पत्थर पाये गये जिसको हटाने के लिए सम्बंधित थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया इसके अलावा एसएसबी जवानों के साथ सभी मार्गो का निरीक्षण किया गया गया आपको बता दे कि 24 मार्च को होलिका दहन समिति के द्वारा पाण्डेयहाता से निकलने वाली शोभायात्रा में गोरक्षपीठाधीश्वर व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे यह शोभायात्रा कई वर्षों से निकाली जाती है यह शोभायात्रा पाण्डेयहाता से घंटाघर, नार्मल, मदरसा चौक, घासीकटरा, ईदगाह रोड, आर्यनगर, नखास चौक, घंटाघर होते हुए पाण्डेयहाता पर समाप्त होगी

उसके बाद होलिका दहन देर रात 12.23 से 1 बजे के बीच जलाया जायेगा इस अवसर पर एसपी सीटी कृष्ण विश्नोई, सीओ कोतवाली राजघाट थाना प्रभारी कोतवाली थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

Rajkumar arya

Leave a Comment