खजनी थाना परिसर में एस ,डी, एम,की अध्यक्षता में होली त्योहार को लेकर बैठक संपन्न हुई

गोरखपुर : खजनी ब्लाक क्षेत्र के थाना परिसर में एस, डी, एम, खजनी की अध्यक्षता में होली त्योहार को लेकर बैठक संपन्न हुई।
जानकारी के अनुसार खजनी थाना परिसर में होली त्योहार को लेकर एसडीएम खजनी की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में खजनी क्षेत्राधिकारी ओमकार दत्त तिवारी एवं खजनी थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया मौजूद रहे । खजनी सीओ, ओमकार दत्त तिवारी ने कहा कि आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनाये एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। खजनी थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया ने बताया कि पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी कर रही है होली त्योहार में कोई भी अराजकता फैलाएंगा तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाएगा। बैठक में क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Rajkumar arya





