सिरयावां गांव में बाजार का रास्ता खराबः स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले भक्तों को परेशानी, प्रधान बोले- बरसात के बाद बनेगा रोड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिकास खंड बिधूना ग्राम पंचायत सिरयावां गांव से सूनी खेड़ा गांव तक जाने वाला मुख्य रास्ता बेहद खराब हालत में है। इस रास्ते पर शंकर भगवान और भैरो नाथ मंदिर भी स्थित हैं। खराब रास्ते के कारण स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

गांव के निवासी उमाशंकर, छोटे सक्सेना और उपेन्द्र उर्फ दीपू राजावत , मोहित कुमार ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

यह भी पढें :- अटूट सनातन युवा महासभा रजि के संस्थापक अध्यक्ष आशुतोष सनातनी हिन्दू का सिंदूर दान को लेकर बयान और भारत सरकार को पत्र

इस मामले में गांव के प्रधान उदयभान का कहना है कि बरसात के मौसम के बाद रास्ते की मरम्मत करवाई जाएगी। फिलहाल ग्रामीणों को इंतजार करना होगा।

Leave a Comment