सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बना जातीय विद्वेष फैलाने वालों से सख्ती से निपटें : योगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की लगाम न्यूज़:-योगी पीडीडीयू नगर (चंदौली)/वाराणसी। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने वृहस्पतिवार को कहा कि कृषि प्रधान जिला होने के साथ ही अब चंदौली औद्योगिक प्रधान जिला भी बनेगा। वनांचल क्षेत्र, खासकर नौगढ़ में औद्योगिक इकाइयां लगेंगी। देश के बड़े उद्यमियों ने यहां पर हजारों करोड़ के निवेश की इच्छा जताई है। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
यह भी पढ़े:-कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाईः योगी
औद्योगिक विकास को रफ्तार के देने के लिए चंदौली को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इससे चंदौली की कनेक्टिविटी लखनऊ और दिल्ली से होगी।
यह भी पढ़े:-खाटूश्यामजी से लौट रहे श्रद्धालुओं से मारपीट, वाहन चालक ने किराए के विवाद में महिलाओं को पीटा
मुख्यमंत्री ने वाराणसी में बैठक के दौरान पुलिस अफसरों से कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक अकाउंट बनाकर माहौल खराब करने वालों पर पैनी नजर रखें। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटें। जातीय वैमनस्यता, अराजकता फैलाने वाले, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई करें। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन-पूजन में परेशानी न हो।

यह भी पढ़े:-संडे मेलाः लाखों भक्तों ने नवायां श्याम दरबार में शीश

चंदौली में पत्रकारों से बातचीत में सीएम योगी ने कहा कि गाजीपुर तक बन चुके पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को चंदौली से सोनभद्र के शक्तिनगर तक जोड़ने के लिए सर्वे चल रहा है। मेरठसे प्रयागराज तक बन रहा गंगा एक्सप्रेसवे मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी होते हुए चंदौली और गाजीपुर तक जुड़ेगा। चंदौली में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पहले से ही पास है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण वाराणसी से कोलकाता के बीच तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देश पर जिले मे लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। वाराणसी से चंदौली को जोड़ने वाला रिंग रोड विकास की धुरी बन चुका है। मुगलसराय में एलिवेटेड पुल बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।

सीएम ने कहा कि चंदौली में जिला न्यायालय भवन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस पर यहां 200 करोड़ रुपये से कोर्ट कांप्लेक्स बनाया जाएगा, जिसमें जिला कोर्ट के साथ ही अधिवक्ताओं के चैंबर और न्यायिक अधिकारियों के आवास सहित सभी सुविधाएं होंगी।.

Leave a Comment