चपुन्ना। जरिहापुर गांव में अधूरे पड़े नाले के निर्माण को लेकर हुए संघर्ष में एक पक्ष ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जरिहापुर नाला निर्माण विवाद
सौरिख के जरिहापुर निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उनके दरवाजे पर तालाब है। बरसात में उनके व आसपास के घरों में पानी घुस जाता है। शिकायत पर शनिवार को करीब 11 बजे अधिकारी जांच करने आए थे। भतीजे सोनू ने नाला निर्माण कराने की मांग की। इसी पर गाव के दीपू उर्फ सत्यवीर, रामरतन, सर्वेश, बृजेश, राजू, विक्रम, बबलू, अभिजीत ने धमकी और गालीगलौज की। सोनू, पुत्री लक्ष्मी, अभिषेक, आशीष, शालिनी, गोलू को पीटा। 15-16 अज्ञात लोगों ने पथराव किया।
यह भी पढ़े:-चौकी इंचार्ज ने 26 के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़े:-घरों में घुसा तालाब का पानी





