नशामुक्त भारत, खुशहाल भारत एवं अपराध मुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के संयुक्त रूप में बीते दिन 7 जून 2025 को पार्टी के 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर कानपुर में किदवई नगर के आयुर्वेदिक पार्क से एक विशाल नशामुक्त जनजागरण पदयात्रा निकली गई। तत्पश्चात एक विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। यात्रा में हजारों की संख्या में लाल रक्षा कवच धारण किए शक्तिसाधकों और संभ्रांत नगर वासियों की उपस्थित रही। यात्रः आयुर्वेदिक पार्क साइट नंबर 1 किदवई नगर से प्रारंभहोकर बारादेवी जूही गौशाला आदि प्रमुख स्थानों पर होते हुए प्रारंभिक स्थल पर समाप्त हुई जहां विशाल सभा में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरव द्विवेदी ने शहरवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का लक्ष्य देश को नशामुक्त एवं भ्रष्टाचारमुक्त बनाना है

जिस लक्ष्य को लेकर पार्टी बीते 13 साल से संकल्पित भारतीय शक्ति चेतना पार्टी रही है। वर्तमान में सभी अपराधों की जड़ नशा बन गया है। कहा कि जब नशामुक्त समाज का निर्माण होगा तभी अपराध मुक्त और खुशहाल समाज का निर्माण किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आप एक मठ के प्रमुख हैं गदि फिर भी प्रदेश को नशामुक्त नहीं कर पा रहे हैं तो बताओ कौन करेगा। आज थानों में बिना पैसे कोई काम नहीं हो रहा है। चुनावों में शराब आज परंपरा बन गई है नेताओं को लगता है कि बिना शराब बांटे उन्हें वोट नहीं मिलेगा। हमें यह परंपरा खत्म करनी है। शराब बांटकर हमें चुनाव नहीं लड़ना है। सच्चाई, ईमानदारी और जनहित की बात, लोगों के अधिकारों को लेकर चुनाव में आना है क्योंकि हम जानते हैं सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। बिहार का जिक्र करते हुए कहा कि वहां शराब चंदी से लगभग 70% लोगों ने शराच पीना बंद कर दिया है। निश्चिततौर पर सरकार की नीति का जनमानस पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। कहा कि हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा। अगर संविधान में नागरिकों को अधिकार दिए गए हैं तो उन्हें अधिकार मिलने ही चाहिए। संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र ने 1857 की क्रांति की याद दिलाई। कहा कि हमें अपना इतिहास याद रखने की आवश्यकता है। आने वाले समय में कानपुर नगरी मां मय नगरी बनेगी। महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि आज कानपुर गुटका पान मसाला और चमड़ा उद्योग तक सीमित रह गया है। अंत में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री राम सिंह और ने सभी उपस्थित संगठन एवं पार्टी के पदाधिकारियों, संभ्रांत जनों, पत्रकारों और आम जनमानस के प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर हजारों को संख्या में शहरवासियों एवं क्षेत्रवासियों का जमावड़ा रहा।






