भारत विकास परिषद श्री राघव शाखा द्वारा निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन
गोरखपुर (राजकुमार आर्य)
Gorakhpur: भारत विकास परिषद श्री राघव शाखा जो निरंतर सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के उत्थान के लिए कार्यों को संपादित करती है। अध्यक्ष डा.श्वेता सिंह बताया कि ग्रामीण परिवेश में चिकित्सीय सुविधा की काफी कमी है ,महिलाएं और बच्चे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग नहीं होते हैं। इसको ध्यान में रखकर एक निशुल्क कैंप का आयोजन जिसमें दंत चिकित्सक, नेत्र चिकित्सक,हृदय रोग विशेषज्ञ स्त्री रोग विशेषज सामान्य चिकित्सक के प्रसिद्ध डॉक्टर की देखरेख में एक कैंप का आयोजन किया गया है।शाखा की अध्यक्ष डॉ.श्वेता सिंह ने बताया कि भारत विकास परिषद् श्री राघव शाखा,गोरखपुर,उ०प्र० एक मान्यता प्राप्त रजिस्टर्ड शाखा है इसका कार्यकाल अभी 1 वर्ष भी पूरा नहीं हुआ। भारत विकास परिषद के द्वारा मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट प्रदान हो गया।
सभी सदस्यों की भागीदारी के द्वारा ही यह संभव हुआ। मैं सबको हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। आशा और विश्वाश के साथ यह संस्था निरंतर समाज की भलाई के लिए काम करेंगी। एक मेडिकल कैंप का आयोजन चिरंजीवी हॉस्पिटल के सौजन्य से फुलवरिया बाजार, बड़ा टोला,शिव मंदिर, गुलरिया में किया गया
यह भी पढे….गोरखपुर: भारत विकास परिषद श्री राघव शाखा की आवश्यक बैठक संपन्न, जाने किन-किन मुद्दो पर चर्चा हुई
जिस संस्थान के सचिव डॉ.एल.बी.पांडे सुयश भट्ट कोषाध्यक्ष डॉ.राज गुप्ता संयोजिका तान्या जायसवाल वैशाली सिंह अर्चना सिंह उपाध्यक्ष संदीप पुंडीर डॉ. शोभित श्री. डॉ.प्रशांत शत्रुंजय पाल सी.बी.त्रिपाठी विनोद सिंह अमित सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहें l
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना….?






