युवा पीढ़ी को मोबाइल काल्पनिक दुनियां से निकलकर वास्तविक जीवन से अपनी संस्कृति को पहचाने

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की लगाम न्यूज़ प्रयागराज:- प्रयागराज क्राइम रिसर्च इंटेलिजेंट ब्यूरो ट्रस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण अभिषेक दुबे ने देश की युवा पीढ़ी को मोबाइल काल्पनिक दुनिया से निकालकर वास्तविक जीवन से रूबरू कराने के लिए एक मुहिम की शुरुआत की है जिसका नाम है, अपनी संस्कृ ति को पहचानें। इस मुहिम के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण अभिषेक दुबे द्वारा बच्चे और युवा पीढ़ी को प्रेरित किया जाएगा कि वह अपना समय मोबाइल की काल्पनिक दुनिया में बर्बाद ना करके अपने देश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहर को पहचानने में व्यतीत करें। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण अभिषेक दुबे द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं से संपर्क किया जाएगा एवं उन्हें अपने देश की ऐतिहासिक धरोहर एवं प्राकृतिक सुंदरता की यात्रा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उनके इस कार्य से वर्तमान छात्र एवं युवा पीढ़ी को अपने देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को जानने और पहचानने का अवसर मिलेगा

यह भी पढ़े:-महादेव के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर पूरा हुआ, आतंकियों के लिए काल हैं भैरव : मोदी

जिससे वह अपने भारत के प्राचीन गौरव को पहचान सकेंगे। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं एवं युवा पीढ़ी के ज्ञान में भी वृद्धि होगी। साथ ही छात्र-छात्राओं को यह जानकारी भी प्राप्त होगी की कौन सा ऐतिहासिक तथा प्राकृतिक स्थल किस स्थान पर है तथा उसका क्या महत्व है। वर्तमान समय में जिस तरह से बच्चे और युवा पीढ़ी अपना अधिक से अधिक समय मोबाइल की काल्पनिक दुनिया में बर्बाद कर रहे हैं, यह उनके स्वास्थ्य और विकास के लिए उचित नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण अभिषेक दुबे ने प्रण लिया है कि वह वर्तमान छात्र-छात्राओं को मोबाइल की काल्पनिक दुनिया से निकल कर वास्तविक जीवन में प्रवेश करने का पूरा प्रयत्न करेंगे।

Reply

Leave a Comment